'मैंने उसे हमेशा के लिए सुला दिया है', कनाडा में पंजाबी शख्स ने बीवी की हत्या कर अपनी मां को किया वीडियो कॉल

Punjab man murders wife in Canada: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में भारतीय शख्स के अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जानलेवा हमला करने के बाद शख्स ने अपनी मां को फोन पर वारदात की जानकारी दी।

कनाडा के CTV न्यूज ने जांच अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है, कि पंजाब के 50 साल के एक शख्स ने शुक्रवार को अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ये मामला ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में घटी है।

Punjab man murders wife in Canada

हत्याकांड की जांच टीम ने पीड़िता की पहचान बलविंदर कौर के तौर पर की है, जिनकी उम्र 41 साल थी, जिन्होंने खुद जानलेवा हमले के बाद पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्याकांड का आरोपी पति गिरफ्तार

कनाडाई पुलिस ने कहा है, कि मौका-ए-वारदात से ही आरोपी पति जगप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) के प्रवक्ता सार्जेंट टिमोथी पियरोटी ने कहा, "यह हत्याकांड बिल्कुल अलग तरह का है और हम जांच में तेजी लाने के लिए लगातार काम कर रही है।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक महिला के परिवार ने बताया है, कि आरोपी जगप्रीत एक हफ्ते पहले ही कनाडा गया था। मृतका बलविंदर कौर की बहन राजविंदर कौर ने कहा, "बहन पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद जगप्रीत ने लुधियाना में रहने वाली अपनी मां को वीडियो कॉल किया था उसने अपनी मां को बताया, कि मैंने उसे हमेशा के लिए सुला दिया है।"

राजविंदर ने आगे आरोप लगाया है, कि जगप्रीत को कनाडा पहुंचने का जुनून सिर पर सवार था और चूंकि उसकी पत्नी पहले ही वहां पहुंच चुकी थी, इसलिए वह उसे जल्द से जल्द कनाडा आने के लिए अपनी पत्नी पर पूरी व्यवस्था करने के लिए प्रेशर बना रहा था।" उन्होंने कहा, कि पैसों को लेकर दोनों में अकसर झगड़े होते रहते थे, क्योंकि जगप्रीत ने काम धंधा बंद कर दिया था और पूरी तरह से बेरोजगार हो गया था।

जगप्रीत के परिवार का आरोपों से इनकार

वहीं, आरोपी जगप्रीत के भाई जसप्रीत ऊर्फ रोमी ने तमाम आरोपों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है, कि "उन्होंने (जगप्रीत ने) या परिवार ने कभी भी बलविंदर कौर को परेशान नहीं किया। वो दोनों काफी खुश रहा करते थे और कुछ घंटे पहले ही बाजार से सामानों की खरीददारी करके लौटे थे। घटना के बाद भाई ने मां को फोन पर बताया, कि उन्होंने गलती से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है और वो लगातार माफी मांग रहा था, कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया है।"

रिपोर्ट के मुताबिक, जगप्रीत और बलविंदर कौन की शादी साल 2000 में हुई थी और दोनों दे दो बच्चे हैं। एक बेटी हरनूरप्रीत कौर और एक बेटा गुरनूर सिंह।

राजविंदर के मुताबिक, हरनूरप्रीत करीब चार साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी लेकिन उसे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने लगीं। उन्होंने आगे कहा, "फिर मेरी बहन बलविंदर अपनी बेटी की देखभाल के लिए 2022 में कनाडा चली गई। हालांकि, जब से वह वहां पहुंची थी, उसके बाद से उसका पति भी कनाडा आना चाहता था और वीजा के लिए लगातार अपनी पत्नी को परेशान करता रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+