पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, अनुमति मिलने के बाद भी भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोका गया है। बिसारिया को अनुमति मिलने के बाद भी उन्हें गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बिसारिया को पाकिस्तान के हसन अब्दाल में पंजा साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिल गई थी, उसके बावजूद भी उन्हें वहां जाने से पाकिस्तानी अधिकारियों ने रोक दिया है। इससे पहले भी पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका जा चुका है।

भारत और पाकिस्तान के बीच डिप्लोमेट विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले अप्रैल में भारतीय उच्चायु्क्त को वैशाखी मनाने पाकिस्तान गए भारत सिख श्रद्धालुओं से मिलने से रोक दिया था। पाकिस्तान ने उस वक्त बिसारिया को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी।
वहीं, कुछ माह पहले दोनों देशों ने अपने डिप्लोमेट्स और उनके परिवार के साथ उत्पीड़न और धमकी जैसे मामले एक-दूसरे से शिकायत कर चुके हैं। पाकिस्तान में राजनयिक अशिष्टता को लेकर भारत कई बार आपत्ति व्यक्त कर कर चुका है। भारत के अनुसार, पाकिस्तान लगातार 1961 के वियना कनवेक्शन का उल्लंघन करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications