सुषमा स्वराज के आश्वासन के बाद पाक के मासूम को इलाज के लिए मिला वीजा
भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तानी परिवार को मासूम के इलाज के लिए जारी किया वीजा, ट्विटर पर सुषमा स्वराज से मांगी थी मदद
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर से चर्चा में हैं, पाकिस्तान की ढाई साल की बच्ची के इलाज का वायदा करने के बाद सुषमा स्वराज की हर तरफ चर्चा हो रही है। सुषमा स्वराज के वायदे के बाद पाकिस्तान के ढाई साल के बच्चे और उसके माता-पिता को भारते में इलाज के लिए वीजा जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान में भारतीय हाई कमीशन ने परिवार को वीजा जारी कर दिया है।

सुषमा स्वराज से इसी हफ्ते ट्विटर पर पाकिस्तानी नागरिक ने सुषमा स्वराज से गुहार लगाई थी कि उन्हें उनके बच्चे का इलाज करने के लिए भारत आने की इजाजत दी जाए। अपने ढाई साल के बच्चे के हृदय के इलाज के लिए पाकिस्तानी परिवार ने सुषमा स्वराज से भारत का वीजा मांगा था, क्योंकि पाकिस्तान में उनके बच्चे की इस बीमारी का इलाज मुमकिन नहीं है। पाकिस्तानी परिवार पिछले तीन महीने से भारत का वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहा था।
इसे भी पढ़ें- सभी दया याचिकाएं खारिज होने पर ही कुलभूषण जाधव को फांसी: पाकिस्तान
पाकिस्तानी परिवार की गुजारिश के बाद पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने परिवार को मेडिकल आधार पर चार महीने का वीजा जारी किया है, इस दौरान बच्चे के दिल का भारत में ऑपरेशन किया जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान के नागरिक बीमारी का इलाज कराने के लिए भारत अक्सर आते हैं, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हर महीने 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमे से कई मरीज लीवर प्रत्यारोपण के लिए आते हैं, जिसकी कीमत 20-30 लाख रुपए होती है।
इसके अलावा पाकिस्तान के नागरिक चेन्नई स्थित अस्पताल में भी हृदय रोग का इलाज कराने के लिए आते हैं। 2005 में भी पाकिस्तान के 5 साल के बच्चे बास्मा को आपातकाल में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए वीजा दिया गया था। ऐसे कई वाकये भी हैं जब भारतीय नागरिकों ने पाकिस्तान को की आर्थिक मदद भी की है।












Click it and Unblock the Notifications