लंदन में भारतीय हाई कमीशन की बिल्डिंग पर लहराया गया विशाल तिरंगा, खालिस्तान समर्थकों को मुंहतोड़ जवाब

जिस तरह से लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर खालिस्तान के समर्थकों ने तिरंगा झंडा हटाया और तोड़फोड़ की, उसके बाद भारतीय नागरिकों ने यहां विशाल तिरंगा फहराया।

tricolor

जिस तरह से लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की और तिरंगे का अपमान किया उसके बाद भारतीय हाई कमीशन ने विशाल तिरंगा झंडा बिल्डिंग पर लहराया। यूके में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग के ऊपर पहले से कहीं बड़ा झंडा फहराकर खालिस्तान समर्थकों को दो टूक जवाब दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर भारतीय हाई कमीशन पर तोड़फोड़ की, तिरंगे को नीचे उतार दिया और खालिस्तान के झंडे को वहां लहराया। । इस घटना पर भारत की ओर से सख्त प्रतिक्रिया दी गई और दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन को तलब किया या। भारत ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

यही नहीं लंदन में हुई घटना के बाद दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर बैरिकेड्स को हटा दिया गया। यूके के वरिष्ठ राजनयिक को दिल्ली में तलब किया गया। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि रविवार को ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया गया था और घटना पर सफाई मांगी गई। साथ ही यह सवाल भी किया गया कि आखिर कैसे ब्रिटिश सुरक्षाकर्मियों ने इस तरह के लोगों को वहां आने दिया। भारत ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा में चूक पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि यह कतई स्वीकार नहीं है। राजनयिक ठिकानों को और यूके में राजनयिकों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह शर्मनाक घटना है, इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, मैं इस शर्मनाक घटना की आलोचना करकता हूं। भारतीय उच्चायोग के बाहर जो भी हुआ उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि आज एक बार फिर से खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से भारत में अमृतपाल सिंह के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है उसके बाद खालिस्तान समर्थक सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग जगहों पर इस तरह की तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+