अबू धाबी में लॉटरी ने 7 भारतीयों को रातों रात किया मालामाल, मैथ्यू ने जीते 12 करोड़

बहरीन। खाड़ी देश अबू धाबी में कई भारतीय लॉटरी जीतकर रातों रात मालामाल बन रहे हैं। अबू धाबी में कई भारतीय लॉटरी जीतकर करोड़पति बने हैं, उन्हीं में से एक थैंसिलस बाबू मैथ्यू नाम के शख्स ने सोमवार को 7,000,000 दिरहम (12 करोड़ रुपए) जीतकर सभी को चौंका दिया है। मैथ्यू के अलावा छह अन्य भारतीय भी लॉटरी जीतकर मालामाल हुए हैं। वहीं, विजेता लिस्ट में एक बहरीन का शख्स भी शामिल है।

अबू धाबी में लॉटरी ने 7 भारतीयों को रातों रात किया मालामाल

थैंसिलस बाबू मैथ्यू ने 030202 नंबर का बिग टिकट खरीदा था। सोमवार को बंपर प्राइज की घोषणा की गई। सोमवार को जब बंपर प्राइज की घोषणा की गई तो पता चला कि मैथ्यू का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था। एक झटके में करोड़पति हुए मैथ्यू को सबसे पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। 12 करोड़ जितने वाले मैथ्यू के अलावा भारत के जॉर्ज रेश्मिन, रवि चौहान, जीजू जयप्रकाश, पैट्रिक माइकल, राजामोहन माजिद, माजिद, पाल्लिक्कारा वासुराजन शामिल है, जिन्होंने 17-17 लाख रुपये जीतकर मालामाल हुए।

थैंसिलस ने बताया कि उन्‍होंने यह आठवीं बार बिग टिकट लॉटरी में हिस्‍सा लिया था। वह अक्‍सर दुबई ड्यूटी फ्री के लिए लॉटरी टिकट खरीदते हैं। उन्‍हें हमेशा उम्‍मीद थी कि एक दिन वह जीतेंगे और आखिरकार उनका यह सपना पूरा हो गया। अबू धाबी में लॉटरी जीतकर, इससे पहले भी कई बार भारतीय रातों रात करोड़पति बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+