UN में भारत के नए राजदूत बोले- UNSC में जीतेगा भारत, पाकिस्‍तान का झूठ होगा फेल

न्‍यूयॉर्क। हाल ही में टीएस त्रिमूर्ति को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का राजदूत नियुक्‍त किया गया है। उन्‍होंने सैयद अकबरुद्दीन की जगह ली है जो अब रिटायर हो चुके हैं। त्रिमूर्ति ने यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में होने वाले चुनावों से पहले इंडिया टुडे को इंटरव्‍यू दिया है। पद संभालने के बाद यह उनका पहला इंटरव्‍यू है और उन्‍होंने अपने इस इंटरव्‍यू में उम्‍मीद जताई है कि भारत यूएनएससी का चुनाव जीतेगा और पाकिस्‍तान के प्रपोगेंडा को यहां सफलता नहीं मिलेगी।

TS-trimurti.jpg

Recommended Video

    UNSC में 10 साल बाद अस्थाई सदस्य बनेगा India, निर्विरोध चुना जाना तय | वनइंडिया हिंदी

    एक दशक बाद भारत को मिलेगा जिम्‍मा

    टीएस त्रिमूर्ति ने ऐसे समय जिम्‍मा संभाला है जब पूरे एक दशक के बाद भारत को यूएनएससी में गैर-स्‍थायी सदस्‍य के तौर पर बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपे जाने के पूरे आसार हैं। टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि 15 सदस्यों वाले इस संगठन में भारत दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्‍होंने कहा कि बतौर राजदूत उनकी जिम्‍मेदारी की है वह उन लोगों की आवाज को मजबूत करें जिन्‍हें अभी तक सुना नहीं गया है। टीएस त्रि‍मूर्ति के मुताबिक यूएनएससी को पाकिस्‍तान ने अभी तक अपने मित्र चीन की मदद से भारत के खिलाफ प्रयोग किया है और यहां पर पाकिस्‍तान के झूठ को अब कोई नहीं सुनता है। यूएनएससी का चुनाव 17 जून को है।

    UNSC में तय है भारत की जीत

    इस बार यूनएससी में पांच अस्थायी सीटों पर भारत की जीत तय है। भारत, एशिया प्रशांत सीट के लिए इकलौता दावेदार है और इसलिए उसका चुनाव में जीत हासिल करना तय माना जा रहा है। भारत अस्थायी सदस्य सीट का उम्मीदवार है। भारत की उम्मीदवारी का पिछले साल जून में एशिया प्रशांत ग्रुपिंग के 55 सदस्यों ने समर्थन किया था। सुरक्षा परिषद में चीन, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस स्‍थायी सदस्‍य हैं। वहीं हर वर्ष 10 सदस्‍यों को अस्‍थायी तौर पर हर दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। जबकि पांच सदस्‍यों का चुनाव हर वर्ष होता है। भारत की सदस्‍यता का कोई भी देश विरोध नहीं कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+