अमेरिका में कार सवार ने भारतीय मूल के दपंत्ति को कुचला
कार सवार ने दपंत्ति को उस समय कुचल कर फरार हो गया जब वो फुटपाथ पर पैदल जा रहे थे। घटना अमेरिका के इंडियाना शहर में हुई।
वाशिंगटन। भारतीय मूल के एक नागरिक की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनकी बीवी गंभीर रूप से घायल है। कार सवार उन्हें उस समय कुचल कर फरार हो गया जब वो फुटपाथ पर पैदल जा रहे थे। घटना रविवार को अमेरिका के इंडियाना शहर में हुई।

एनडीटीवी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रविवार को हुई इस दुर्घटना में अंशुल शर्मा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समीरा भारद्वाज (28) गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। दोनों मियां-बीवी इंडियाना के कोलंबस में रहते थे। पुलिस ने आरोपी कार चालक माइकल डेमियो (36) को गिरफ्तार कर लिया है। जो कोलंबस के फॉर सेशंस रिटायरमेंट सेंटर के पास दंपत्ति पर कार चढ़ाने के बाद मौके से फरार हो गया था। समीरा इंडियानापोलिस के अस्पताल में भर्ती हैं।
आरोपी पर जान से मारने, घायल करने, नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। अंशुल कोलबंस की एक डीजल इंजन निर्माता कंपनी कमिंस में काम करते थे। कंपनी शर्मा के परिवार के संपर्क में है और उनके शव को भारत भेजने को लेकर पूरी सहायता मुहैया करा रही है। साथ ही मृतक के दोस्त और परिवार के लोग भी अंशुल के शव को भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications