Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत 2023 में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, ये हैं अंतरराष्ट्रीय मुद्दें

भारत अगले साल यानी की 2023 में G20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा और रणनीतिक बहुपक्षीय मंच की अध्यक्षता करेगा।

नई दिल्ली, 14 सितंबर : भारत अगले साल यानी की 2023 में G20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा और रणनीतिक बहुपक्षीय मंच की अध्यक्षता करेगा। बता दें कि,G20 को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के नेताओं के श‍िखर सम्‍मेलन माना जाता है। केंद्रीय व‍िदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। मंत्रालय के अनुसार भारत अपनी अध्यक्षता में 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। खबर के मुताबिक, भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी20 शिखर सम्मेलन विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाता है।

भारत G20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा

भारत G20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा

दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के अंतर-सरकारी मंच में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य-राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अलावा, भारत बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को अतिथि देशों और आईएसए (अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन) के रूप में आमंत्रित करेगा। अतिथि संगठनों के रूप में सीडीआरआई (डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गठबंधन) और एडीबी (एशियाई विकास बैंक) को भारत निमंत्रित करेगा। वहीं, भारत की अतिथि सूची में जगह बनाने वाला बांग्लादेश अकेला पड़ोसी देश है।

क्या है प्राथिमिकता?

क्या है प्राथिमिकता?

विदेश मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा क‍ि, भारत की G20 प्राथमिकताएं मजबूत होने की प्रक्रिया में हैं- चल रही बातचीत, समावेशी, न्यायसंगत और सतत विकास के इर्द-गिर्द घूमती है, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से लेकर वाणिज्य, कौशल-मानचित्रण, संस्कृति और पर्यटन तक के क्षेत्रों में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और तकनीक-सक्षम विकास, जलवायु वित्तपोषण, परिपत्र अर्थव्यवस्था, वैश्विक खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन, आपदा जोखिम में कमी और लचीलापन, विकासात्मक सहयोग, आर्थिक अपराध के खिलाफ लड़ाई और बहुपक्षीय सुधार पर केंद्रित रहेगी।

दुनिया का बड़ा मंच है G20

दुनिया का बड़ा मंच है G20

सामूहिक रूप से G20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 फीसदी, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 फीसदी और विश्व जनसंख्या का एक तिहाई भाग है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है। भारत वर्तमान में जी20 ट्रोइका (वर्तमान, पिछली और आने वाली G20 प्रेसिडेंसी) का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा क‍ि हमारी अध्यक्षता के दौरान, भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील ट्रोइका बनाएंगे। यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी, जो उन्हें वैश्विक पटल पर एक बड़ी आवाज प्रदान करेंगी।

G20 में 19 देश शामिल

G20 में 19 देश शामिल

बता दें कि, G20 में 19 देश शामिल हैं, ज‍िनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूएस और यूरोपीय संघ (ईयू) आद‍ि प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं।

(Photo Credit: Twitter & PTI)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+