Shehbaz Sharif Youtube Channel: PM मोदी के सामने कहीं नहीं टिकते शरीफ, रैंकिंग व सब्सक्राइबर देख रह जाओगे दंग

Shehbaz Sharif YouTube income: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ न केवल सैन्‍य व आर्थिक रूप से बल्कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के मामले में भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कहीं नहीं टिकते। यूट्यूब पर पाक पीएम शहबाज़ शरीफ़ सब्सक्राइबर, कमाई और रैंकिंग के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से कई स्तर पीछे हैं।

दरअसल, जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के रिश्‍तों में तनाव बढ़ गया है। जंग जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच भारत ने डिजिटल स्‍ट्राइक करते हुए 2 मई 2025 को पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक कर दिया है।

India vs Pakistan PM YouTube Channel

पाकिस्‍तान पीएम शहबाज़ शरीफ़ का यूट्यूब चैनल (Pakistan PM YouTube Block) भारत में ऑपन करने पर एक मैसेज नजर आता है, जिसमें लिखा है कि 'राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है। सरकार द्वारा हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया Google पारदर्शिता रिपोर्ट देखें।'

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के यूट्यूब चैनल में जमीन-आसमान का अंतर है। आइये जानते हैं भारत-पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्रियों के यूट्यूब चैनल में बारे में। वेबसाइट SocialBlade.Com यूट्यूब चैनलों का विश्‍लेषण उपलब्‍ध करवाती हैं, जिसमें Subscribers से लेकर कुल व्‍यू, ग्रेड, रैंक व कमाई के आंकड़े शामिल किए गए हैं।

India vs Pakistan PM YouTube Channel

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले से पहले जैसलमेर से ISI के लिए जासूसी कर रहा था पाक एजेंट पठान खान, कैसे की देश से गद्दारी?

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का यूट्यूब चैनल @shehbazsharifofficial

Subscribers-64K
Views-11,100,103
Videos-3,516
Created On-January 5, 2015
Grade-C+
SB Rank-422,723rd
Subscribers Rank-2,568th
Views Rank- 1,150,627th
Country Rank-1,416th
People Rank-2,141st
Subscribers for the last 30 days-4.5K
Views for the last 30 days-1M
Monthly Estimated Earnings-$260 - $4.2K
Yearly Estimated Earnings-$755 - $12K

India vs Pakistan PM YouTube Channel

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूट्यूब चैनल @narendramodi

Subscribers-27.7M
Views-7,229,355,487
Videos- 30,492
Created On-October 26, 2007
Grade-B+
SB Rank- 4,797th
Subscribers Rank-230th
Views Rank-1,451st
Country Rank-78th
News Rank-10th
Subscribers for the last 30 days-300K
Views for the last 30 days-152M
Monthly Estimated Earnings-$38K - $607K
Yearly Estimated Earnings-$512K - $8.2M

पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक

डॉन न्यूज
इरशाद भट्टी
समा टीवी
एआरवाई न्यूज
बोल न्यूज
रफ्तार
द पाकिस्तान रेफरेंस
जियो न्यूज
समा स्पोर्ट्स
जीएनएन
उजैर क्रिकेट
उमर चीमा एक्सक्लूसिव
अस्मा शिराजी
मुनीब फारूक
सुनो न्यूज
रजी नामा

यह भी पढ़ें- Fact Check: इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर को बर्खास्त करने की झूठी खबर फैला रहा पाक, सच्‍चाई जानकर होगा गर्व

यह भी पढ़ें- Fact Check: पुणे में हॉर्न बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, PAK के खिलाफ बोलने व पहलगाम हमले से जोड़कर Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+