पहलगाम हमले से पहले जैसलमेर से ISI के लिए जासूसी कर रहा था पाक एजेंट पठान खान, कैसे की देश से गद्दारी?
Pathan Khan Jaisalmer Rajasthan: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, वहीं अब राजस्थान के जैसलमेर से पठान खान नामक एक पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि इन जासूसी गतिविधियों और जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं के बीच मजबूत कड़ी हो सकती है।

Pathan Khan ISI Agent: सेना की जानकारी भेजता था पठान खान
मीडिया की खबरों के अनुसार 40 वर्षीय पठान खान जैसलमेर के करमो की ढाणी, चांधन का निवासी है। उसे जैसलमेर में उसके खेत से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह 2013 से पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों के संपर्क में था और कई बार पाकिस्तान जाकर जासूसी की बाकायदा ट्रेनिंग ली थी। भारत लौटने के बाद वह लगातार ISI को सेना के मूवमेंट, अभ्यास और अन्य गोपनीय जानकारियाँ भेजता रहा।

भारतीय सिम के जरिये हनीट्रैप: पहलगाम हमले से पहले नेटवर्क सक्रिय
पठान खान ने 2019 में पाकिस्तान जाकर भारतीय सिम कार्ड ISI को सौंपे, जिन्हें बाद में भारतीय जवानों को हनीट्रैप में फँसाने के लिए इस्तेमाल किया गया। इन सिमों के जरिये पाकिस्तान ने कई संवेदनशील सूचनाएं जुटाईं। ऐसे इनपुट सामने आए हैं कि इन्हीं जानकारियों के आधार पर घाटी में हमलों की साजिशें रची गईं, जिनमें पहलगाम हमला भी शामिल हो सकता है।

Pakistani spy arrested in India: मोबाइल डेटा से मिली बड़ी जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पठान खान को जयपुर लाया गया, जहां उसके मोबाइल डेटा को रिकवर किया गया। उसमें ISI को भेजे गए कई वीडियो, तस्वीरें और सेना की हलचलों से जुड़ी जानकारियां पाई गईं। पुष्टि होने पर उस पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Pahalgam Terror Attack Connection:जैसलमेर से कश्मीर तक फैला था नेटवर्क?
सूत्रों के मुताबिक पठान खान का जासूसी नेटवर्क सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं था। कश्मीर में हालिया आतंकी हमलों से इसकी कड़ी जोड़कर जांच की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हमले और पठान खान की गिरफ्तारी के बीच संबंधों की जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी नागरिकता वाली बच्ची को मां के साथ भारत में रहने की मिली अनुमति, पहलगाम हमले के बाद अनूठा केस












Click it and Unblock the Notifications