इतिहास में पहली बार: परमाणु और जैविक युद्ध के खिलाफ भारत-अमेरिका का युद्धाभ्यास, जानिए क्या है तरकश?
साल 2017 में सीरिया में सीआरबीएन हमला हो चुका है, जब सरीन गैस हमला किया गया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

TARKASH: यूक्रेन में पिछले एक साल से चल रहे युद्ध के बीच कई बार परमाणु युद्ध होने या फिर जैविक या रासायनिक युद्ध शुरू होने की आशंका जताई गई है और दुनिया का जियोपॉलिटिक्स जिस तरह से बदल रहा है, उसे देखते हुए अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है, कि कभी भी कहीं भी इस तरह के युद्ध हो सकते हैं। लिहाजा, रासायनिक और जैविक युद्ध को दुनिया के लिए एक उभरते खतरे के रूप में पहचान करते हुए भारत और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में इन खतरों से निपटने का अभ्यास शुरू किया है।

भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास
भारत और अमेरिकी सैनिक लगातार संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं और इस संयुक्त अभ्यास में पहली बार "रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) और टेरर रिस्पॉंस" को शामिल किया गया है। इस युद्धाभ्यास का नाम तरकश है, जिसका आयोजन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) ने साफ मिलकर चेन्नई में किया है। यह अभ्यास का छठा संस्करण है, जो 16 जनवरी से शुरू हुआ है और 14 फरवरी को समाप्त होगा। भारत और अमेरिका के स्पेशल फोर्सेस के बीच इस अभ्यास की प्लानिंग उस वक्त तैयार की गई, जब पिछले साल मई में रूस ने आरोप लगाया था, कि रूस को फंसाने के लिए और पश्चिमी देशों से सैन्य सहायता प्राप्त करने के लिए यूक्रेन अपने ही लोगों पर खार्किव में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल करने वाला है।

आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त अभ्यास
सूत्रों ने कहा है, कि चेन्नई में चल रहे अभ्यास के दौरान किए गए विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभ्यासों में आतंकवादियों द्वारा रासायनिक और जैविक हमलों का मुकाबला करने के लिए भी एक अभ्यास को शामिल किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है, कि "संयुक्त अभ्यास में पहली बार, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN), टेरर रिस्पांस को भी इसमें शामिल किया गया था। मॉक वेलिडेशन अभ्यास के दौरान, एक थीम तैयार किया गया था, जिसमें रासायनिक एजेंटों से लैस एक आतंकवादी संगठन ने एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान एक कन्वेंशन हॉल पर हमला करने की धमकी दी थी। जिसके बाद एनएसजी और यूएस (एसओएफ) टीमों ने संयुक्त टीम बनाकर इस आतंकवादी धमकी को बेअसर करने के साथ साथ बंधकों को सुरक्षित बचाया और आतंकियों के रासायनिक हथियार को भी निष्क्रीय किया।"
Recommended Video


भारतीय वायुसेना भी हुई शामिल
सूत्रों ने कहा, कि इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स भी शामिल हुए, जिन्होंने छोटी टीम बनाकर टारगेट एरिया में एक बड़े ऑडिटोरियम में प्रवेश किया और फिर बंधकों को छुड़ाने में अहम जिम्मेदारी निभाई, वहीं रासायनिक एजेंट हथियार को बेअसर करना भी भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास में शामिल था। सूत्रों ने बताया, कि " इस ट्रेनिंग ने दोनों ही देशों के सैनिकों को किसी भी आतंकवादी हमलों के दौरान प्रभावी तरीके से निपटने, रासायनिक एजेंट्स के खिलाफ फौरन एक्शन लेने की क्षमता प्रदान की है"। इस युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी विशेष बलों और एनएसजी के रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु युद्ध में विषय विशेषज्ञों ने शहरी आतंकवाद विरोधी माहौल के दौरान सीबीआरएन खतरे से निपटने में काफी जरूरी ट्रेनिंग दी"। एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने कहा, कि "एनएसजी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भविष्य के खतरों की जानकारी होनी चाहिए और इसने सीबीआरएन खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विशिष्ट क्षमताओं का विकास किया है।"

काफी खतरनाक है ये युद्धाभ्यास
NSG अधिकारी ने कहा, कि "दोनों बलों के बीच संयुक्त अभ्यास में शहरी वातावरण में आतंकवाद विरोधी अभियानों के व्यापक स्पेक्ट्रम पर सर्वोत्तम प्रथाओं और रणनीति को साझा किया गया है, जिसमें करीबी लड़ाई, बिल्डिंग इंटरवेंसन ड्रिल्स, बंधकों को बचाने का अभियान, सर्विलांस, शामिल हैं"। सीबीआरएन हथियार, जिन्हें सामूहिक विनाश के हथियारों के रूप में भी क्लासिफाइड किया गया है, और हमेशा से आतंकवादियों द्वारा इनके इस्तेमाल का खतरा बना रहता है। अतीत में भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है, जब सीबीआरएन हमले के तौर पर सरीन गैस हमला 2017 में सीरिया में किया गया था, जिसकी वजह से 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। (सभी तस्वीर- फाइल)
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications