17 जुलाई को राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM योगी, क्यों कहते इन्हें UP राजनीति का बेताज बादशाह?

Muradnagar Rajpal Tyagi Political Journey : उत्तर प्रदेश की राजनीति के बेताज बादशाह राजपाल त्यागी आज दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, उनके नाम का जिक्र गाजियाबाद से लेकर यूपी की सियासत के दिग्गजों में अमर है। त्यागी का, 18 जुलाई 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। एक साल बाद, अब उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि मिलने वाली है। दरअसल, 17 जुलाई 2026 यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करने मुरादनगर पहुंच रहे हैं।

यह प्रतिमा क्षेत्र की जनता की भावनाओं और प्रेरणा का प्रतीक है, जो एक समर्पित नेता के योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाएगी। यह प्रतिमा राजस्थान के किशनगढ़ से बनकर आई है। इसे स्व. तेजपाल त्यागी, कुशलपाल त्यागी कॉलेज में स्थापित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की प्रेरणा से इस मूर्ति का निर्माण कराया गया है।

cm-yogi-adityanath

यह मूर्ति वास्तव में ऐसे व्यक्तित्व की है, जिन्होंने अपने पूरे सियासी जीवनकाल में मुरादनगर को जिया है। वो अपने इस क्षेत्र के राजनीति के बेताज बादशाह रहे। कहा जाता है कि वो कभी टिकट मांगने दलों के पास नहीं जाते थे, बल्कि राजनीतिक दल उनके पास आते थे। आइए इस महान हस्ती के बारे में आपको रूबरू कराते हैं...

6 बार के विधायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री

परशुराम त्यागी के घर जन्मे राजपाल त्यागी ने अपने सियासी जीवन की शुरुआत से पहले कानून (LLB) की पढ़ाई की। इसके बाद, गाजियाबाद में वकालत करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। धीरे-धीरे सियासत में पंजा जमाना शुरू कर दिया। वे लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे। करीब 8 वर्ष तक गाजियाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे। बाद में उन्होंने विधानसभा चुनावों में उतरकर अपनी अलग पहचान बनाई। मुरादनगर क्षेत्र से ही 6 बार विधायक रहे। इतना ही नहीं, तीन बार मंत्री पद, एक बार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और दो बार कैबिनेट मंत्री, पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

पिता के पदचिह्नों पर विधायक पुत्र

आपको बताते चलें कि स्वर्गीय राजपाल त्यागी के छोटे पुत्र अजीत पाल त्यागी अपने पिता की राह पर चल रहे हैं। मुरादनगर सीट से 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए। दो बार के विधायक अजित पाल त्यागी अपने पिता की तरह ही क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय हैं और क्षेत्र की जनता मानती है कि मौजूदा विधायक लगातार अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

muradnagar-rajpal-tyagi

क्यों कहा जाता था 'अजातशत्रु'?

राजपाल त्यागी जी को जनता का नेता माना जाता था। वो एकमात्र ऐसे विधायक यहां से रहे हैं जो अलग-अलग दलों की सरकारों में मंत्री रहे हैं। वो संगठन से भी जुड़े रहे और मुरादनगर की जनता से तो उनका जुड़ाव आत्मिक रहा है। उनका सम्मान राजनीतिक विरोधी भी करते थे। सादगी, सहज व्यवहार और जनता से सीधे संवाद के कारण उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अजातशत्रु' (जिसका कोई दुश्मन न हो) नेता कहा जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+