'अमेरिका खुद कर रहा रूस से व्यापार', ट्रंप के दोगले रवैये को भारत ने किया उजागर, जानिए क्या-क्या कहा?

India Russia oil trade Trump tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत को हर हाल में यह शुल्क देना होगा। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और अमेरिका-यूरोप की दोहरी नीति को उजागर किया है।

भारत ने साफ कहा है कि रूस से तेल आयात करना उसकी ज़रूरत है, न कि कोई विकल्प। यूक्रेन युद्ध के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की ओर मोड़ दी गई, जिससे भारत को मजबूरन रूस की ओर रुख करना पड़ा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वही देश जो भारत की आलोचना कर रहे हैं, खुद अब भी रूस से बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं - वह भी बिना किसी आवश्यक राष्ट्रीय मजबूरी के।

India Russia oil trade Trump tariffs

'अमेरिका-यूरोप खुद भी रूस से कर रहे व्यापार'

बयान में कहा गया है कि यूक्रेन संघर्ष के बाद भारत ने रूस से तेल आयात तब शुरू किया, जब पारंपरिक आपूर्तियाँ यूरोप की ओर मोड़ दी गईं थीं। उस समय अमेरिका ने भी भारत को इस दिशा में प्रोत्साहित किया था ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता बनी रहे। बयान के अनुसार, "यूरोपीय संघ ने वर्ष 2024 में रूस के साथ 67.5 अरब यूरो का माल व्यापार किया, जबकि सेवाओं में 17.2 अरब यूरो का लेनदेन हुआ।" इसी अवधि में यूरोप ने रूस से रिकॉर्ड 16.5 मिलियन टन LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) आयात की, जो 2022 के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया।

ये भी पढ़ें Russia Oil Import India: क्या भारत ने रोक दी रूस से तेल की खरीदारी? सरकार ने तोड़ी चुप्पी

अमेरिका के दोगले रवैये को किया उजागर

मंत्रालय ने यह भी बताया कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, जो उसके परमाणु उद्योग के लिए आवश्यक है, पैलेडियम, जो इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होता है, उर्वरक और रसायनों का आयात कर रहा है। ऐसे में भारत को लेकर की जा रही आलोचना पूर्णतः अनुचित और पक्षपातपूर्ण है।

'भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा'

बयान के अंत में विदेश मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा, 'भारत, किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगा।' ट्रंप द्वारा भारत पर आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी और रूस से तेल आयात को लेकर की गई आलोचना को भारत ने न केवल तथ्यात्मक रूप से खारिज किया है, बल्कि अमेरिका और यूरोप के दोगले रवैये को भी खुलकर उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़ें Donald trump ने भारत को फिर धमकाया, बोले- INDIA पर लगाऊंगा भारी टैरिफ, बताई नाराजगी की वजह भी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+