Donald trump ने भारत को फिर धमकाया, बोले- INDIA पर लगाऊंगा भारी टैरिफ, बताई नाराजगी की वजह भी

Donald trump tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को टैरिफ के नाम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को एक बाद फिर ट्रंप ने भारत को फिर चेतावनी दी है कि वह देश पर लगाए जाने वाले शुल्कों (टैरिफ) में 'काफी हद तक वृद्धि' करेंगे।

ट्रंप ने आरोप लगाया है कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद कर उसे ऊंचे दामों में दूसरे देशों को बेचकर मुनाफा कमा रहा है। इसके साथ ट्रंप ने कहा कि भारत को युक्रेन में हो रही मानव त्रासदी की परवाह नहीं है जहां पर रूसी युद्ध मशीने यूक्रेन के लोगों को मार रही है।

Donald trump tariff

यह बयान यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस से भारत के संबंधों और भारतीय वस्तुओं पर लगे 'हाई यूएस टैरिफ' को मुख्य कारण बता रहा है।ट्रंप का यह नया बयान पिछले सप्ताह की उनकी घोषणा के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी। उनका तर्क था कि नई दिल्ली अमेरिकी सामानों पर 'उच्च शुल्क' लगाता है और रूसी तेल व सैन्य उत्पाद खरीदता है।

Donald trump tariff

ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए क्‍या कहा?

ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में, ट्रंप ने साफ तौर पर कहा: "भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में बड़े मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि रूसी युद्ध मशीनरी द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं।"

ट्रंप ने धमकाया- मैं भारत पर टैरिफ बढ़ा दूंगा

ट्रंप ने आगे लिखा, "इसी वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को भुगतान किए जाने वाले टैरिफ को काफी बढ़ा दूंगा। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!!!" उन्होंने पिछले सप्ताह भारत और रूस को "अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को लेकर एक साथ नीचे चले जाने" की भी बात कही थी।

ट्रंप बोले- भारत सबसे अधिक टैरिफ वसूलता है

ट्रंप ने एक अन्य ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, "हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ में से एक भारत का टैफिर है।" उन्होंने नई दिल्ली के पास "किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे कठिन और आपत्तिजनक गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं" होने का भी आरोप लगाया।

ट्रप भारत पर लगाया है 25 फीसदी टैरिफ

गौरतलब है कि अगस्त 1 की समय सीमा से पहले, ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत 'पारस्परिक टैरिफ' और रूस से की गई खरीद पर 'अनिर्दिष्ट जुर्माना' लगाने की घोषणा की थी। यह घोषणा यूक्रेन में युद्धविराम स्थापित करने के उनके प्रयासों के बीच आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+