'ओसामा को पालने में शर्म नहीं आई', UN में भारत ने पाकिस्तानी PM को किया एक्सपोज, हर सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण के बाद भारत ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को जबरदस्त फटकार लगाई। भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को महिमामंडित करने और झूठ फैलाने का सीधा आरोप लगाया।
भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत (Petal Gahlot) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के भाषण को 'बेतुका नाटक' करार दिया और दो टूक कहा कि 'कोई भी नाटक या झूठ तथ्यों को छिपा नहीं सकता।' संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जब कश्मीर और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भ्रामक दावे किए, तो भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया।

झूठ नंबर 1: भारत-पाक संघर्ष पर भ्रामक दावा
पाकिस्तान का प्रधानमंत्री ने दावा किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत के सात जेट क्षतिग्रस्त हुए। इस पर पेटल गहलोत ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि यह दावा झूठा है। रिकॉर्ड स्पष्ट है। 9 मई तक पाकिस्तान भारत को और हमलों की धमकी दे रहा था, लेकिन 10 मई को खुद सेना ने संघर्ष विराम के लिए सीधे मिन्नतें की थीं।
झूठ नंबर 2: आतंकवाद पर दोहरा रवैया
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया कि, पाकिस्तान खुद 'बाहरी-प्रायोजित आतंकवाद' का शिकार है और TTP जैसे संगठनों की निंदा करता है। भारत की ओर से पेटल ने पलटवार करते हुए कहा कि, यह बेशर्मी है! पाकिस्तान ने एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को अपने घर में पनाह दी। आपके मंत्रियों ने हाल ही में माना है कि दशकों से वहां आतंकी कैंप चल रहे हैं।
शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की बात कही। भारत ने UNSC में पाकिस्तान के एक और कृत्य का खुलासा किया: 25 अप्रैल, 2025 को पाकिस्तान ने 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) नामक पाकिस्तानी आतंकी संगठन को कश्मीर में पर्यटकों के नरसंहार की ज़िम्मेदारी से बचाया।
झूठ नंबर 3: कश्मीर और सिंधु जल संधि पर धमकी
शहबाज शरीफ ने हर साल की तरह इस बार भी कश्मीर का मुद्दा उठाया और जनमत संग्रह की बात दोहराई। साथ ही सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर भारत की कार्रवाई पर धमकी दी कि इसका उल्लंघन 'युद्ध के एक कार्य' जैसा होगा। भारत ने इन बातों को तथ्यों को विकृत करने की कोशिश बताया और साफ़ कर दिया कि पाकिस्तान की विदेश नीति का मुख्य आधार आतंकवाद को बढ़ावा देना है, जिसे वह कितना भी छिपा ले, दुनिया जानती है।












Click it and Unblock the Notifications