भारत ने कहा पाक के परमाणु हथियार दुनिया के लिए बड़ा खतरा
न्यूयॉर्क। भारत ने एक बार फिर से परमाणु हथियार के मसले पर पाक को घेरा है। भारत ने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में पाक को करारा जवाब देते हुए कहा है कि पाक के पास मौजूद परमाणु हथियार दुनिया के लिए बड़ा खतरा है।

आपको बता दें कि पाक की ओर से भारत को परमाणु हथियार के लिहाज से दक्षिण एशिया के लिए खतरा बताया गया था।
यूएन के जिनेवा निशस्त्रीकरण सम्मेलन के दौरा भारत की ओर से सीनियर डिप्लामैट सिद्धार्थ नाथ पाक के आरोपों को जवाब दे रहे थे।
सिद्धार्थ नाम ने कहा कि पाक लगातार परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पाक में सेना और आतंकियों के बीच गठजोड़ की वजह से पाक के परमाणु हथियार दुनिया के लिए बड़ा खतरा हैं।
सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अब पाक के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। दुनिया को ऐसी ताकतों के खिलाफ खड़े होना होगा जो परमाणु हथियारों के प्रसार में लगे होने के साथ ही उन हथियारों के प्रयोग की धमकी देते रहते हैं।
India replies to comments mde by Permanent Representative of Pak on India in UN during debate on all Disarmament&Int'l Security agenda items
— ANI (@ANI_news) October 12, 2016
Ironic, country whose non-proliferation track record is marked by obstructionism seeks to convince Int'l community on self-serving proposals
— ANI (@ANI_news) October 12, 2016












Click it and Unblock the Notifications