UNSC बैठक की भारत ने की अध्यक्षता, विदेश सचिव ने फिलिस्तीन-इजराइल पर कही यह बात

नई दिल्ली, 30 अगस्त: भारत की अध्यक्षता में सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने फिलिस्तीन सहित पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के मुद्दे पर संबोधित किया। इस दौरान विदेश सचिव ने कहा कि फिलिस्तीनियों को वर्क परमिट की संख्या बढ़ाने के इजराइल के निर्णय से दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Foreign Secy

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि फिलीस्तीनी प्राधिकरण द्वारा कोविड-टीकाकरण प्रमाणपत्रों की मान्यता और गाजा पट्टी से वेस्ट बैंक तक मरीजों के आने-जाने की सुविधा सकारात्मक संकेत हैं। भारत उन सभी उपायों का स्वागत करता है जो फिलिस्तीनी लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करते हैं। फिलिस्तीन के साथ भारत का विकास सहयोग भी इसी उद्देश्य की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों के निर्माण, आईसीटी और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, एक तकनीकी पार्क और एक राष्ट्रीय प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने में मदद की है और फिलिस्तीन में कई अन्य त्वरित प्रभाव वाली सामुदायिक परियोजनाओं का समर्थन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को जनवरी 2021 को अस्थाई सदस्य के रूप में सदस्यता मिली थी। इसके बाद सोमवार को भारत को यूएनएससी की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। वहीं इससे पहले होने वाली सुरक्षा परिषद की बैठकों में अफगानिस्तान और तालिबान का मुद्दा छाया हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+