भारत के नए उच्चायुक्त ने श्रीलंका में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किए क्रिडेंशियल
कोलंबो। श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त गोपाल बागले ने गुरुवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के समक्ष अपने क्रिडेंशियल यानी पहचान, साख प्रस्तुत किया। कोरोना के मद्देनजर भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने राष्ट्रपति से निवेदन किया था कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए क्रिडेंशियल प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाए, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की गई।

भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि, यह साख प्रस्तुत करने का एक नया और अभिनव तरीका है। यह चुनौतियों को दूर करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को दर्शाता है। मैं वर्तमान में इंडिया हाउस में आने के बाद निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं, इसलिए मैं राष्ट्रपति कार्यालय में शारीरिक रूप से नहीं जा सकता था। चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग भारत के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है ताकि विकास के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सके और हमारे समय की चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
उच्चायुक्त ने आश्वासन दिया कि वह भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए 'निष्ठापूर्वक' काम करेंगे। जो दक्षिण एशिया में और हिंद महासागर क्षेत्र में निकटतम समुद्री पड़ोसी हैं। भारतीय उच्चायुक्त ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत और श्रीलंका के मजबूत सहयोग को दोहराया। बता दें कि भारत ने कोरोना वायरस से लड़ाई में अब तक चार चरणों में श्रीलंका को 25 टन से भी ज्यादा मेडिकल मदद पहुंचाई है।
गोपाल बागले भारतीय विदेश सेवा (IFS) 1992 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें फरवरी में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। गोपाल बागले इस तैनाती से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी थे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मामलों में काफी करीबी से काम कर रहे थे। बागले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान यानी PAI डेस्क के भी ज्वाइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। गोपाल बागले इससे पहले रूस, युक्रेन, लंदन और काठमांडू में भी अलग अलग पद पर तैनात रह चुके हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications