भारत ने पाकिस्‍तान को याद दिलाई वा‍ंछित आतंकियों की लिस्‍ट, पूछा- उन्हें कब सौंपा जाएगा?

India-Pakistan tension:पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्‍तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद भारत ने आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्‍तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब करने की कसम खाई है। अब भारत ने पाकिस्‍तान को वांछित आतंकवादियों की लिस्‍ट याद दिलाई है और कहा है कि, "नई दिल्ली वांछित आतंकवादियों के प्रत्यर्पण पर चर्चा करने के लिए तैयार है।"

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें कहा, "पाकिस्‍तान को आतंकियों की सूची सौंपी जा चुकी है और अब उसे यह तय करना है कि वे इस सूची में शामिल आतंकवादियों को कब प्रत्यर्पित करेगा।"

India-Pakistan tension

विदेश मंत्रालय ने इस बयान के साथ स्‍पष्‍ठ कर दिया है कि "आतंकवादियों के प्रत्यर्पण के संबंध में गेंद अब पाकिस्तान के पाले में हैं।

भारत की PAK दो टूक - "बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते"

दरअसल, गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा," मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। आतंकवाद के मामले में, हम उन वांछित आतंकवादियों को भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिनकी सूची कुछ साल पहले पाकिस्तान को सौंपी जा चुकी है।

जायसवाल ने आतंकवाद के खिलाफ सभी को मिलकर आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा, "यह एक मिशन है। हम दुनिया को सीमा पार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। उन्हें भारत के खिलाफ किए गए आतंकी हमलों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।" 'पाकिस्‍तान दुनिया को धोखा देना बंद करो', भारत ने बलूचिस्तान बम हमले के PAK के आरोपों को खारिज किया

चीन में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने कुछ रिपोर्ट देखी हैं। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं कहना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+