India Pakistan War: पाकिस्तान इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स को अभी भी बना रहा ढाल, नजर आया भारी एयर ट्रैफिक
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार की रात भी पाकिस्तान ने अंतराष्ट्रीय सीमा के करीब कॉर्मशियल फ्लाइट्स को उड़ान भरने की अनुमति दी। भारत ने शुक्रवार को अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में भारतीय सेना ने भी इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्तान पैसेंजर फ्लाइट्स को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक नागरिक विमानों की उड़ाने रद्द नहीं की और उड़ान भरने की अनुमति दी थी।
ऐसे ही शुक्रवार की रात भी पाकिस्तान के अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में बड़ी संख्या में इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती नजर आई। flightradar वेबसाइट में 9 मई की रात में बड़ी संख्या में कॉर्मशियल फ्लाइट पाकिस्तानी अंतराष्ट्रीय सीमा के नजदीक नजर आईं।

बता दें एक दिन पहले भी पकिस्तान ने जब ड्रोन और मिसाइलों से उत्तरी और पश्चिमी भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया था तब भी उसने अपनी इंटरनेशलन उड़ाने बंद नहीं की थी। यात्रियों से भरे विमानों काे ढाल बनाने के लिए पाकिस्तान ने 9 मई की रात को भी ऐसा ही किया।
भारत ने पाक की आलोचना की थी
बता दें शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने नागरिक जीवन और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को खतरे में डालने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी।
पाकिस्तान ने जानबूझकर कर किया ये काम
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान जानबूझकर नागरिक विमानों को संघर्ष क्षेत्र के पास उड़ान भरने की अनुमति देकर उन्हें खतरे में डाला। "पाकिस्तान का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार फिर से सामने आया। पाकिस्तान ने असफल अकारण ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया।
ये पैसेंजर विमानों के लिए खतरा है
उन्होंने कहा "पाकिस्तान नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की हवाई रक्षा प्रतिक्रिया तेज हो जाएगी। यह भारत और पाकिस्तान के बीच इसके पास से उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित बेखबर नागरिक विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है।" Operation Sindoor PC: कर्नल सोफिया का खुलासा- पाकिस्तान ने 36 जगहों पर 400 से अधिक ड्रोन से हमला किया












Click it and Unblock the Notifications