Operation Sindoor PC: कर्नल सोफिया का खुलासा- पाकिस्तान ने 36 जगहों पर 400 से अधिक ड्रोन से हमला किया
Operation Sindoor Press Briefing: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ चुका है। 8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन से हमले किए लेकिन भारतीय सेना ने अपने अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का इस्तेमाल कर इन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके बाद 9 मई की शाम 5.30 बजे भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और रक्षा मंत्रालय की ओर से एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की गई। जिसमें विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी, विग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि "8-9 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने लिए ड्रोन से हमला किया था। उन्होंने कहा " इतने बड़ी संख्या में ड्रोन हमले का मतलब ये था कि वे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत का पता लगाना चाहते थे।"

सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने हमले के दौरान पाक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया था। पाक हवाई क्षेत्र में यात्री विमान उड़ रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि दूसरे देशों के यात्री विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।
पाकिस्तान ने भारत के 36 जगहों पर 400 से अधिक से किया हमला ड्रोन
कुरैशी ने बताया "पाकिस्तान ने भारत के 36 जगहों पर 400 से अधिक ड्रोन से हमला किया था लेकिन भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिए। पाकिस्तान ने जिन ड्रोन्स का इस्तेमाल किया वो तुर्किए ड्रोन थे। उन्होंने बताया पाकिस्तान ने भारत के शहरों के अलावा सैन्य ठिकानों और एयर स्टेशन को निशाना बनाया था।
भारत ने तबाह किया पाक का एयर डिफेंस सिस्टम
कुरैशी ने बताया "भारत ने चार काउंटर ड्रोन तैनात किए और जवाबी कार्रवाई कार्रवाई की। वहीं भारत ने पाकिस्तान की ओर से बार्डर पर की जा रही गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तान के 4 ठिकानों पर हमला किया। जिसमें पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया।
10वीं के छात्र की हुई मौत, कुछ जवान हुए घायल
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि सचिव ने बताया कि बॉर्डर पर भी पाकिस्तान ने एलओसी पर तंगधार, उरी, अखनूर और उधमपुर क्षेत्रों भारी गोलाबारी की और सीमा पर पाक ने किया सीमा उल्लंघन किया। उन्होंने बताया पाकिस्तान ने पुंश के रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया है। पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की गई गोलाबारी में 10वीं के छात्र की मौत हो गई है और कुछ जवाब घायल हुए हैं।
पाकिस्तान ड्रोन का तुर्की कनेक्शन
उन्होंने बताया पाकिस्तान के पुंछ गुरुद्वारे पर भी हमला किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन के मलबे की फॉरेन्सिकी जांच हो रही है। शुरूआती जांच में ये तुर्की निर्मित पाए गए हैं।
विदेश सचिव बोले-पाकिस्तान का फरेब सामने आ गया है
प्रेस कान्फ्रेंस के अंत में विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव विक्रम मिस्री जानकारी दी कि पाकिस्तानी द्वारा भारत में की गई घुसपैठ और ड्रोन से किए गए हमले और सीमा पर गोली कर सीमा उल्लंघन किया जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है और आगे भी देगा। उन्होंने कहा पाकिस्तान का फरेब सामने आ गया है।
एक रात पहले भी 15 शहरों को पाक ने बनाया था निशाना
बता दें एक दिन पहले 8 मई को प्रेस ब्रीफिंग में ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान ने 7-8 मई 2025 की रात को ड्रोन और मिसाइलों से 15 भारतीय शहरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। हालांकि, इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि "भारत ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया।" इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी कि भारत के भीतर सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications