पाकिस्तान के जिगरी दोस्त के साथ भारत कर रहा है सैन्य अभ्यास, कश्मीर पर उगलता रहता है जहर, देखें वीडियो

Exercise Harimau Shakti-2023: जियो-पॉलिटिकल खेल भी निराले होते हैं और भारत में इन दिनों इंडियन आर्मी और मलेशिया की आर्मी के बीच चल रही मिलिट्री एक्सरसाइज को देखकर इसे समझा जा सकता है। मेघालय के उमरोई छावनी में इन दिनों भारत और मलेशिया की सेना ज्वाइंट एक्सरसाइज कर रही है, जिसका वीडियो सामने आया है। ये एक मल्टी डोमेन सैन्य अभ्यास है।

डिफेंस प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि इस सैन्य अभ्यास का नाम 'एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023' और ये आज (सोमवार) से शुरू हुआ है और ये पांच नवंबर तक चलेगी, जिसमें मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक और इंडियन आर्मी के राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन हिस्सा ले रही है।

Harimau Shakti 2023

इस सैन्य अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।

भारत-मलेशिया सैनिकों का सैन्य अभ्यास

इस अभ्यास में दोनों पक्षों के लगभग 120 कर्मी शामिल हो रहे हैं, जिसमें दोनों टुकड़ियां, एक संयुक्त कमांड पोस्ट और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड स्थापित करेंगी। दोनों पक्ष जंगल, अर्ध-शहरी, शहरी वातावरण में कार्रवाई करने को लेकर एक साथ सैन्य पूर्वाभ्यास कर रही हैं। इसके अलावा, खुफिया जानकारी एकत्र करने, संकलन और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों का उपयोग भी किया जाएगा।

दोनों पक्ष हताहत प्रबंधन और निकासी अभ्यास का भी अभ्यास करेंगे, इसके अलावा रसद प्रबंधन पर चर्चा करेंगे और बटालियन स्तर पर सरवाइवल प्रशिक्षण का अभ्यास करेंगे।

प्रशिक्षण मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा। यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्र में 48 घंटे लंबे एक्सरसाइज के साथ खत्म होगा।

प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि इस अभ्यास का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय और मलेशियाई सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+