G20 Troika में शामिल हुआ भारत, 2023 में शिखर सम्‍मेलन का करेगा आयोजन

नई दिल्‍ली, 01 दिसंबर। भारत के लिए 1 दिसंबर का दिन बेहद खास बन चुका है। भारत आज जी20 ट्रोइका में शामिल हो गया है, जिसमें इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल है। जी 20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है, जो इस मान्यता को दर्शाता है कि वैश्विक समृद्धि आवश्‍यक है और हमारे आर्थिक अवसर और चुनौतियां आपस में जुड़ी हुई हैं।भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए जी 20देश एक साथ आए हैं।

g20

भारत 2023 में जी 20 शिखर सम्‍मेलन की करेगा मेजबानी
इसके साथ ही अब भारत 2023 में होने वाले जी 20 शिखर सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करते हुए भारत में इसका आयोजन करेगा। वहीं 2022 का जी 20 का शिखर सम्‍मेलन इंडोनेसिया में होगा। जी 20 के संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत ने महत्वपूर्ण महत्व के मुद्दों और दुनिया भर में सबसे कमजोर लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को इस मंच पर उठाया।

इंडोनेशिया 2022 में करेगा अध्‍यक्षता
इंडोनेशिया ने गुरुवार को जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण की और अब वह 2022 में होने वाली सभी विभिन्न जी 20 बैठकें आयोजित करेगा, जिसका समापन "रिकवर टुगेदर रिकवर स्ट्रॉन्गर" के समग्र विषय के तहत 30-31 अक्टूबर 2022 को जी 20 लीडर्स शिखर सम्मेलन के साथ होगा।

जानें क्‍या होता है ट्रोइला
गौरतलब है कि भारत 1 दिसंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक जी 20 का हिस्‍सा होगा। जी 20 में हर वर्ष 1 सदस्‍य देश अध्‍यक्ष पद ग्रहरण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्‍यक्ष देश और अगले साल के अध्‍यक्ष देश के साथ समन्‍वय स्‍थापित करके करता हैं। इसी तरीके को ट्रोइला कहा जाता है। ये ग्रुप के एजेंडे की अनुकूलता और निरंतरता को सुनिश्चिमत करता हैArticle 370 हटने के बाद J&K में घुसफैठ और आतंकी घटनाओं में आई कमी, सरकार ने दिए पूरे आंकड़े

भारत को करना होगा इन देशों के साथ काम

ट्रोइका-सदस्य के रूप में, भारत जी20 के एजेंडे की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर काम करेगा। भारत 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और 2023 में भारत में पहली बार जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। भारत में इसका अयोजन दिल्‍ली के प्रगति मैदान में होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+