Hermes 900: जिस हथियार से हमास की गर्दन तोड़ रहा इजराइल, भारत ने की वही हथियार डील, जानें कितना है खतरनाक?
India to buy Hermes 900: भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारत और खतरनाक एक्शन लेने वाला है और अब आसमान में भारत की नजरें और मजबूत और बेहतर होने वाली हैं। भारतीय सशस्त्र बल ने उस ड्रोन को खरीदने का फैसला लिया है, जिस ड्रोन से इजराइल ने हमास के आतंकियों को तहस नहस कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इजराइल से मध्यम-ऊंचाई वाले और लंबे वक्त तक आसमान में रहने वाले ड्रोन को खरीदने का फैसला किया है।
इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी के लिए भारत सरकार एल्बिट सिस्टम्स द्वारा निर्मित, हर्मीस 900 ड्रोन खरीद रही है। जबकि, इंडियन एयरफोर्स के लिए भारत सरकार ने इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज से हेरोन एमके 2 की खरीद की है।
द हिंदू अखबार ने रक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है, कि ये कॉन्ट्रैक्ट संपन्न हो चुके हैं और अगले साल की शुरुआत में डिलीवरी होने की उम्मीद है।
आइये जानते हैं, कि आखिर कैसे इन हर्मीस 900 ड्रोनों से इंडियन आर्मी की क्षमता में और तेजी से इजाफा होगा और भारत की सर्विलांस पॉवर में कैसे और बढ़ोतरी होगी।

Hermes 900 ड्रोन कितना है खतरनाक?
इजराइल ने इस ड्रोन को खास तौर पर हमास के आतंकियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, जो बेहद चालाकी और छिपते हुए घुसपैठ करने की कोशिश में होते हैं, लिहाजा भारत के लिए एक ये एक परफेक्ट ड्रोन है, क्योंकि भारत की सीमा में भी पाकिस्तानी आतंकी, इसी तरह से घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं।
Hermes 900 ड्रोन मॉडर्न एवियोनिक्स जैसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रेडियो, रेडियो रिले और एक आइडेंटिफिकेशन फ्राइंड और फो (आईएफएफ) ट्रांसपोंडर से भी सुसज्जित है।
हर्मीस 900 इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और इन्फ्रा-रेड सेंसर के साथ आता है, जो इसे इजरायली वायु सेना के सबसे पसंदीदा ड्रोनों में से एक बनाता है।
हर्मीस 900 (कोचव), जिसका हिब्रू में तारा मतलब होता है, उसे साल 2012 में इजरायली सेना में शामिल किया गया था और पहली बार 2014 में गाजा में हमास के खिलाफ प्रोटेक्टिव एज ऑपरेशन में इसका इस्तेमाल किया गया था।
आपको बता दें, कि प्रोटेक्टिव एज ऑपरेशन था इजराइल ने सात हफ्तों के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था, जिसमें सैकड़ों हमास आतंकियों के साथ साथ 2 हजार से ज्यादा फिलीस्तीनी नागरिक मारे गये थे और 10,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
हर्मीस 900 का इस्तेमाल आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़े गए दूसरे नागोर्नो-काराबाख युद्ध के दौरान भी किया गया था। आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तब कहा था, कि उनकी सेना ने एक अज़रबैजानी हर्मीस 900 ड्रोन को मार गिराया था, हालांकि, अज़रबैजान ने इस दावे का खंडन किया था।
गाजा पट्टी में फिर इस्तेमाल कर रहा इजराइल
हर्मीस 900 यूएवी वर्तमान में चल रहे इज़राइल-हमास युद्ध में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे ही इज़राइल, हमास के खिलाफ युद्ध में गाजा शहर के बीच से आगे बढ़ रहा है, उन्होंने हमले का नेतृत्व करने के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है, कि इज़राइल उन सुरंगों का नक्शा तैयार करने के लिए इन ड्रोनों का उपयोग कर रहा है जो तटीय क्षेत्र के नीचे गुजरती हैं। इज़राइल ने फिलिस्तीनी आतंकवादी नेताओं को खत्म करने और अन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए हर्मीस 900 का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है।
भारत को कितना फायदा होगा?
भारत ने इज़राइल के हर्मीस 900 स्टारलाइनर्स के लिए एक डील पर साइन किए हैं, जो ड्रोन का एक विचलन है, जो निहत्था है और मुख्य रूप से खुफिया जानकारी एकत्र करने, निगरानी और टोही के लिए है।
द हिंदू ने एक रक्षा सूत्र के हवाले से कहा है, कि "रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) हेरॉन एमकेआईआई को शामिल करने और हर्मीस 900 स्टारलाइनर्स को शामिल करने की योजना से, न केवल भारतीय सेना की टोही और निगरानी क्षमता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के साथ उनकी टीम भी मजबूत होगी। और थर्ड डायमेंशन वार में गेम चेंजर साबित होगी।"
स्टारलाइनर वेरिएशन का मकसद, नागरिक हवाई क्षेत्र में उड़ान भरना है और इसे मातृभूमि की रक्षा, कानून प्रवर्तन से लेकर आग से लड़ने में सहायता तक किसी भी चीज़ के विकल्प के रूप में पेश किया जाता है।
एल्बिट की यूएएस बिजनेस यूनिट में मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष अमीर बेटेश ने पहले ब्रेकिंग डिफेंस को बताया था, कि स्टारलाइनर आबादी वाले इलाकों में उड़ान भर सकता है, जहां से सैन्य विमान आम तौर पर उड़ान भरने से बचते हैं, जिससे ड्रोन को "सैन्य और नागरिक के लिए दोहरा फायदा" मिलता है।
इसके अलावा, इजराइली ड्रोन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और लद्दाख के कठिन इलाके और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण भारत के लिए काफी उपयोगी होगा। इससे भारत को एलएसी पर चीन की गतिविधियों पर बेहतर नजर रखने की सुविधा मिलेगी।
हालांकि, भारत ने अपनी ड्रोन युद्ध की क्षमता और महत्व को महसूस किया है और अपने खुद के स्वदेशी ड्रोन बनाने और उसके विकास पर काफी ज्यादा फोकस किया है।
पिछले दिनों भारतीय वायुसेना ने इजराइल से हेरॉन मार्क 2 ड्रोन खरीदे हैं और इसके अलावा, इसी साल जून में, भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका से एमक्यू-9बी रीपर ड्रोन खरीदने के लिए भी मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत की कोशिश अगले कुछ सालों में स्वदेशी हथियार निर्माण की है, ताकि हथियारों के निर्माण में आत्मनिर्भर बना जाए।












Click it and Unblock the Notifications