भारत- गुयाना के बीच बड़ी रक्षा साझेदारी की शुरुआत, भेजे गए दो HAL-228 विमान
भारत मेक इन इंडिया के तहत आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरे देशों के साथ सौदे को आगे बढ़ा रहा है। भारत की ओर भेजे गए एचएएल के दो विमान गुयान पहुंच चुके हैं। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने इसकी पुष्टि की है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से इस रक्षा साझेदार को भारत और गुयाना के बीच इसे एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है।
एचएएल के दो नए विमानों के पहुंचने पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने गुयाना रक्षा बल को दो डोर्नियर 228 विमान सौंपे हैं। विमान दो बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों पर सवार होकर कल शाम चेड्डी जगन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।"

वहीं विदेश मंत्रालय ने एक बयान इस रक्षा साझेदारी को भारत- गुयाना के बीच द्विपक्षीय संबंधों में के क्षेत्र में एक नया अध्याय बताया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, "HALHQBLR द्वारा निर्मित दो विमान गुयाना पहुंचाए गए। इनसे दूरदराज के इलाकों को जोड़ने, चिकित्सा निकासी और आपदा प्रतिक्रिया में मदद मिलेगी...भारत और गुयाना के बीच मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों, आर्थिक संबंधों और बहुपक्षीय मुद्दों पर दृष्टिकोण की समानताओं पर आधारित घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं...ये विमान दूरदराज के इलाकों को जोड़ने, चिकित्सा निकासी और आपदा प्रतिक्रिया में मदद करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications