India-Pak War: पाकिस्तान की इकोनॉमी पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक! आतंकी देश में मची हाय-तौबा, असल वार अभी बाकी

India-PAK After Pahalgam: पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। मासूमों की बेरहमी से हत्या के बाद लोग यही सोच रहे थे कि भारत अब क्या कदम उठाएगा। लेकिन इस बार भारत ने चौंकाते हुए अपनी रणनीति बदल दी - जवाब सीधे बंदूक से नहीं, बल्कि पाकिस्तान की जेब पर हमला कर दिया।

दरअसल, भारत ने पाकिस्तान की इकोनॉमी पर एक ऐसी 'सर्जिकल स्ट्राइक' की है, जिससे उसकी आर्थिक हालत बुरी तरह हिल गई है। यह सिर्फ एक पॉलिटिकल मैसेज नहीं था, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक चाल थी, जिसमें व्यापार से लेकर कूटनीति तक सब शामिल था।

India Economic Surgical Strike on Pakistan

अबकी बार भारत ने आतंक के सेफ-हेवन को खत्म करने की शुरुआत उनके सबसे नाज़ुक हिस्से से की - उनकी कमजोर और कर्ज में डूबी 'इकोनॉमी'। जो मुल्क अब तक जिहाद और झूठे बयानों के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खड़ा होने की कोशिश करता था, उसे अब अपनी ही चालें भारी पड़ रही हैं। भारत ने एक सख्त मैसेज दिया - अब न कोई व्यापार, न कोई झूठा रिश्ता। पाकिस्तान के साथ हर तरह का व्यापार बंद, यहां तक कि जो इंडायरेक्ट ट्रेड दुबई और खाड़ी देशों के जरिए हो रहा था, उस पर भी फुल स्टॉप लगा दिया गया। अब सवाल ये नहीं कि भारत कब सैन्य कार्रवाई करेगा, सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान अगला हमला झेल भी पाएगा?


1️⃣आतंक का निर्यात करने वालों से कोई व्यापार नहीं:

भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। सिर्फ सीधा व्यापार नहीं, बल्कि दुबई और खाड़ी देशों के रास्ते आने वाले परोक्ष व्यापार को भी जड़ से काट दिया गया है। चीनी कर्ज में आकंठ डूबे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए यह किसी सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं है। भारत ने वैश्विक स्तर पर दो टूक संदेश दे दिया है- 'आतंकवाद के निर्यातकों को दवा के बिना तिल तिल कर मरना होगा। इसके साथ ही पाकिस्तान से वाया यूएई, सिंगापुर और श्रीलंका आने वाले पाकिस्तान के ड्राई फ्रूट, केमिकल्स और अन्य उत्पादों पर भारत ने पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान की कोशिश थी कि अन्य देशों के जरिए व्यापार जारी रखा जाए, लेकिन भारत ने इसे भी बंद कर चालाकी से 'खेल' खत्म कर दिया। सिर्फ पिछले कुछ हफ्तों में ही पाकिस्तान को ₹4,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

2️⃣इंडस्ट्रीज ठप - खेत से लेकर फैक्ट्री तक मातम

इस व्यापारिक रोक से पाकिस्तान की कई अहम इंडस्ट्रीज़ ध्वस्त हो गई हैं। एक तो अब सिंधु का पानी भी नहीं मिलेगा ऊपर से यूरिया और खाद का संकट के कारण किसानों के पास फसल बचाने तक के साधन नहीं जुटा पा रहे हैं। भारत के कूटनीतिक प्रयासों से पाकिस्तान का दवा उद्योग पूरी तरह से बेहाल हो चुका है और वहां के अस्पतालों में बुनियादी दवाइयों तक की किल्लत हो रही है। भारत से दवाओं की सप्लाई पूरी तरह बंद हो चुकी है। पाकिस्तान का स्वास्थ्य विभाग 'कोमा' में जा चुका है। मालूम हो कि पड़ोसी 'मुल्क' में वस्त्र, स्टील और फर्नीचर उद्योग बिना भारतीय कच्चे माल के चल ही नहीं सकते।

  • दुबई, सिंगापुर और कोलंबो से आने वाला पाकिस्तानी उत्पाद पर प्रतिबंध
  • पाकिस्तान के खजूर, तरबूजे, फल और सूखे मेवे गोदामों में सड़ने को मजबूर
  • मेडिकल इमरजेंसी का दौर शुरु
  • पाकिस्तान में 40% दवाएं भारत से जाती थीं
  • एंटी-कैंसर दवाएं, वैक्सीन, रेबीज सीरम, स्नेक-वेनम सब बंद
  • पाकिस्तान को नहीं मिल रहा API (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स)
  • API के बिना दवा बनना असंभव है - वो भी अब पाकिस्तान को नहीं मिल रहे
  • महज कुछ ही दिनों में 500 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान

3️⃣किसान, कारीगर और व्यापारी सबके आंसू निकले!

पाकिस्तान के किसान अब अपने खजूर, फल, और सूखे मेवे सड़ने को मजबूर हैं। बुनकरों के कपड़े गोदामों में धूल खा रहे हैं। चमड़ा उद्योग पूरी तरह बैठ चुका है। ये सारे उत्पाद पहले भारत में दुबई के रास्ते री-पैकेजिंग होकर पहुंचते थे, लेकिन अब इस पूरे नेटवर्क पर ताला लग चुका है। हालत यह हैं कि जो बिलावल एक बार सिंधु नदी में हिंदुस्तानियों के खून बहाने की गीदरभभकी देते हैं वे अगले ही दिन मुंह छुपाते नज़र आते हैं।

4️⃣सुरक्षा परिषद से निराश, विश्व-बैंक और FATF से भी राहत की उम्मीद नहीं

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और पाकिस्तान के मसले पर हुई बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। भारत की तो कोशिश यही थी लेकिन इस रवैये से पाकिस्तान जरूर बहुत निराश होगा। हालांकि कंगाल मुल्क अभी विश्व-बैंक में भीख मांगने नहीं गया है लेकिन मोदी सरकार वहां से भी उसका खाली कटोरा वापस करवाने के लिए कमर कस चुकी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के बीच हुई बातचीत को इस दिशा में एक संकेत के रूप में देखा जा सकता है। बहुत मशक्कत के बाद एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट से बाहर निकला पाकिस्तान भारत के प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बहिष्कार और बदहाल अर्थव्यवस्था के कारण फिर से औंधे मुंह गिर सकता है।

5️⃣हवाई और समुद्री मार्गों का बंद होना

भारत ने पाकिस्तान के साथ हवाई और समुद्री संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया है। पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश की अनुमति नहीं है, और दोनों देशों के विमानों के लिए एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र का उपयोग निषिद्ध है। इससे पाकिस्तान की लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक आपूर्ति श्रृंखला पर भारी असर पड़ा है।

6️⃣कूटनीतिक संबंधों में कटौती

भारत ने पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित किया गया है, और भारतीय राजनयिकों को इस्लामाबाद से वापस बुला लिया गया है। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच डाक सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।

अब पाकिस्तान को साफ समझ आ गया है कि भारत सिर्फ LOC पर ही नहीं, आर्थिक नाड़ी पर भी वार करना जानता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नज़र रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि यह सब मोदी सरकार की व्यापक रणनीति का सिर्फ पहला चरण है। पहले व्यापारिक नाकेबंदी, फिर कूटनीतिक अलगाव, और अब अंदरूनी अस्थिरता का खेल। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का हर कदम अब सर्जिकल है।

क्या भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है?

फिलहाल भारत ने सीधी सैन्य कार्रवाई नहीं की है, लेकिन उसने पाकिस्तान की इकोनॉमी पर ऐसा आर्थिक वार किया है जिससे उसकी हालत पहले से ही काफी खराब हो गई है।

पाकिस्तान की कौन-कौन सी इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं?

ड्राई फ्रूट, कपड़ा, दवा और चमड़ा इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा झटका लगा है क्योंकि ये सीधे या परोक्ष रूप से भारत पर निर्भर थीं।

क्या भारत ने सिर्फ सीधे व्यापार पर रोक लगाई है?

नहीं, भारत ने उन देशों के रास्ते आने वाले परोक्ष व्यापार पर भी रोक लगा दी है जो पाकिस्तान के सामान को रीपैकेज कर भारत भेजते थे।

इस रोक से पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है?

पाकिस्तान को अभी तक ₹4,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+