सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए 'डिसइंगेजमेंट' जरूरी, जयशंकर ने चीन को सुझाए 3 मंत्र
विदेश मंत्रालय ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि, विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ सभी बकाया मुद्दों के जल्द समाधान का चीन के समक्ष आह्वान किया है।
बाली, 7 जुलाई : विदेश मंत्री एस जयशंकर (s jaishankar) ने गुरुवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी (wang yi) को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया और कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध (india china ties) एक दूसरे का सम्मान, दोनों देशों के बीच संवेदनशीलता और आपसी हित के तीन मूल मंत्र पर आधारित होने चाहिए।

जयशंकर ने सुझाए तीन मंत्र
G20 देशों के विदेश मंत्रियों के एक सम्मेलन से इतर बाली में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच भारत और चीन रिश्तों पर गहन वार्ता हुई। बैठक में भारत-चीन सीमा विवाद जैसे मुद्दे को जल्द से जल्द निपटारे के लिए अगली दौर की वार्ता कराए पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय (MEA) ने जयशंकर और वांग यी के बीच हुई वार्ता के विषय में जानकारी कराते हुए कहा कि, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने समकक्ष वांग यी से चर्चा के दौरान द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटकॉल का पूरी तरह से दोनों देशों के बीच पालन किए जाने को लेकर आपसी सहमती बनी है।
शांति के लिए आपसी हित जरूरी
विदेश मंत्रालय ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि, विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ सभी बकाया मुद्दों के जल्द समाधान का चीन के समक्ष आह्वान किया है। बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए एलएसी से डिसइंगेजमेंट होना बेहद आवश्यक है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि, जयशंकर और वांग यी के बीच इससे पहले हुई बातचीत में द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटकॉल का पूरी तरह से पालन करने की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकताओं पर बल दिया गया है।
एक दूसरे के साथ संपर्क जरूरी
चीन और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच हुई इस अहम बैठक में इस बात पर जोर दिया कि, दोनों पक्षों के सैन्य और राजनयिक अधिकारियों को एक दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहना चाहिए और शांति बहाली की दिशा में आगे सीनियर कमांडरों के बीच होने वाले अगले दौर की बैठक की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
आपसी हितों की समीक्षा हुई
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने मार्च में दिल्ली में वांग यी के साथ अपनी बैठक को भी याद किया और छात्रों की वापसी सहित उस समय चर्चा किए गए कुछ प्रमुख मुद्दों की प्रगति की समीक्षा भी की।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications