कनाडा में हो रही हत्याओं से खालिस्तानी आतंकियों में डर का माहौल, हो रहे अंडरग्राउंड
भारत और कनाडा के रिश्ते सबसे खराब दौर में हैं। इस बीच कनाडा में एक और बड़ी घटना घटी, जहां पीनीपेग सिटी में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या कर दी गई। सुक्खा खालिस्तानी आतंकी और भारत के मोस्ट वॉटेंड अर्शदीप सिंह का खास था।
कनाडा में लगातार हो रही हत्याओं की वजह से खालिस्तानी आतंकियों में खौफ का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक वहां पर छिपे गुरपतवंत पन्नू जैसे कई आतंकी अंडरग्राउंड हो गए हैं। साथ ही अपने डर को छिपाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट कर डाल रहे।

वहीं दूसरी ओर सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। उसकी ओर से बकायदा फेसबुक पर एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया। साथ ही ये धमकी भी दी गई कि उसके जो भी दुश्मन खुले में घूम रहे, उनकी भी बारी आएगी। लॉरेंस की लिस्ट में कई नाम खालिस्तानी आतंकियों या उनके समर्थकों के भी हैं। ऐसे में उनकी हालत और ज्यादा खराब है।
पन्नू ने जारी किया वीडियो
वहीं कनाडा और भारत के रिश्ते में खटास आने के बाद खालिस्तानी आतंकी गरुरपतवंत सिंह पन्नू फिर से एक्टिव हो गया है। वो अंडरग्राउंड है, लेकिन उसने दो वीडियो जारी किए। जिसमें उसने हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी। उसका कहना है कि कनाडा में वही हिंदू और सिख रहेंगे, जो खालिस्तान का समर्थन करेंगे।
निज्जर की हत्या के बाद से डर रहे आतंकी
आपको बता दें कि इस साल जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। वो कनाडा के एक गुरुद्वारे के पास था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी। जिसके बाद से खालिस्तानियों में डर का माहौल है। उस वक्त भी पन्नू अंडरग्राउंड हो गया था।
हाल ही में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में निज्जर की हत्या पर बयान दिया। साथ ही उसके पीछे भारत का हाथ बताया। इसके विरोध में उसने एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया। वहीं भारत ने भी इन आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही कनाडा के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications