भारत आ रहे पानी के जहाज पर लाल सागर में हमला, गाजा युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों ने पार की सारी हदें
India-bound oil tanker Attacked: यमन के हूती विद्रोही एक के बाद एक लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं और इस बार भारत आ रहे एक तेल के टैंकर को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेल लेकर भारत आ रहे एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया है। (Photo- Representational Image)
यमन के हूथी विद्रोहियों ने लाल सागर में एंड्रोमेडा स्टार तेल टैंकर को मिसाइलों से निशाना बनाने की जिम्मेदारी ली है। यह हमला हूतियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार होते हमलों के बीच किया गया है। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे, जो इस जहाज को ऑपरेट करता है, उसके मुताबिक हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा है, जिसकी अभी आकलन की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा, कि यमन के हूथी विद्रोहियों ने जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइलों ने हमला किया था, लेकिन पनामा-ध्वजांकित तेल टैंकर को "मामूली क्षति" आई है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा है, कि विद्रोहियों ने हमले में तीन मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक ने पनामा-ध्वजांकित, सेशेल्स-पंजीकृत एंड्रोमेडा स्टार जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया। निजी सुरक्षा फर्म एंब्रे ने टैंकर को "रूस से जुड़े व्यापार में शामिल" बताया। एंब्रे ने कहा, जहाज प्रिमोर्स्क, रूस से भारत के वाडिनार की तरफ जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज में रूसी तेल था, जो भारत खरीद रहा है।
हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर. जनरल याह्या सारी ने बाद में विद्रोहियों द्वारा प्रसारित एक पूर्व-रिकॉर्डेड बयान में शनिवार तड़के इस हमले का दावा किया है। उन्होंने टैंकर पर "सीधे टक्कर मारने वाला" हमला बताया है। अमेरिका ने कहा है, कि एक अन्य जहाज, एंटिका-बारबाडोस-ध्वजांकित, लाइबेरिया द्वारा संचालित मैशा भी हमले के समय पास में था। यह हमला यमन के मोचा में बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास हुआ, जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है।
अफ्रीका के एक और देश ने अमेरिकी सैनिकों को निकाला बाहर, ईरान-रूस के आगे बाइडेन की बड़ी हार!












Click it and Unblock the Notifications