भारत के साथ संबंधों का चल रहा सुनहरा दौर, G20 में बुलाने के लिए धन्यवाद, बांग्लादेश क्यों हुआ खुश? जानें

शेख हसीना के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंध काफी मजबूत हुए हैं, वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका और पाकिस्तान के हालात को देखकर चीन से एक समुचित दूरी भी बनानी शुरू कर दी है।

india Bangladesh

India-Bangladesh News: बांग्लादेश ने कहा है, कि भारत के साथ उसके संबंधों का गोल्डेन चैप्टर चल रहा है। ढाका के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने कहा है, कि बांग्लादेश भारत के साथ अपने संबंधों के संदर्भ में एक "सुनहरे अध्याय" से गुजर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है, कि दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में भी तेजी देखी जा रही है। मोमेन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, कि "आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमने भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध विकसित किए हैं।"

जी20 में आमंत्रित करने के लिए दिया धन्यवाद

जी20 में आमंत्रित करने के लिए दिया धन्यवाद

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने कहा, कि जी20 की सभी बैठकों और शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश को आमंत्रित करके बांग्लादेश का सम्मान किया गया है और इसके लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं। आपको बता दें, कि बांग्लादेश जी20 का सदस्य नहीं है, फिर भी भारत लगातार बांग्लादेश को इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहा है, जिसे लेकर बांग्लादेश ने खुशी जताई है। बांग्लादेश विदेश मंत्री मोमेन 1 और 2 मार्च को भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने वाली G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आएंगे। आपको बता दें, कि बांग्लादेश भारत के साथ साथ अमेरिका, चीन के साथ भी अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, लेकिन चीन को लेकर पिछले दिनों बांग्लादेश कई बार अपनी शंकाएं जता चुका है। मोमेन ने कहा, कि बांग्लादेश "शक्तिशाली देशों", भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के साथ एक संतुलित विदेश नीति बनाए रखना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि, "मेरी चुनौती है.. मुझे इन तीन देशों के साथ संबंध इस तरह से बनाए रखने हैं, ताकि हम प्रत्येक देश के साथ बेहतर संबंध बना सकें।"

'बांग्लादेश किसी देश की उपेक्षा नहीं कर सकता'

'बांग्लादेश किसी देश की उपेक्षा नहीं कर सकता'

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा, कि उनके देश को "भारत और चीन के साथ संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।" बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना की प्रशंसा करते हुए मोमन ने कहा, कि यह "महान और व्यावहारिक नेता" के कारण है, कि देश "सभी प्रमुख शक्तियों के साथ समान रूप से अच्छे संबंधों का प्रबंधन करने के लिए भाग्यशाली है"। बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने मैत्रीपूर्ण संबंधों के बारे में भी दावा किया है, कि बांग्लादेश रूस, यूरोपीय संघ और सऊदी अरब साम्राज्य सहित मध्य-पूर्व के देशों के साथ भी अपने संबंध साझा करता है। उन्होंने कहा, कि अमेरिका एक "प्रमुख शक्ति" है और बांग्लादेश को अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाने होंगे।

Recommended Video

    Bangladesh Electricity Crisis: Dhaka समेत Many Cities में Power Cut | वनइंडिया हिंदी *International
    'भविष्य की दुनिया एशिया के नेतृत्व वाली होगी'

    'भविष्य की दुनिया एशिया के नेतृत्व वाली होगी'

    मोमेन ने कहा, कि अपनी महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण बांग्लादेश रुचि का केंद्र बन गया है। वह यह भी सोचते हैं, कि भविष्य की दुनिया एशिया के नेतृत्व वाली दुनिया होगी। बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने कहा, कि एशिया 2040 तक वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के शीर्ष 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी अपने पास लाने के रास्ते पर है और दुनिया की 40 प्रतिशत खपत को संचालित करता है। वहीं, मोमन ने कहा, कि बांग्लादेश को अब आर्थिक विकास के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, कि देश के पास तीन प्रमुख संसाधन हैं, मानव संसाधन, उपजाऊ भूमि और पानी। विदेश मंत्री ने कहा, "अगर इन तीन संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जाए तो हम 'सोनार बांग्ला' के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होंगे।" मोमेन ने जोर देकर कहा कि विकास यात्रा को जारी रखने के लिए शांति और स्थिरता महत्वपूर्ण है। (सभी तस्वीर- फाइल)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+