Survey: Top 80 देशों में नहीं है भारत फिर भी चीन और रूस से रहा अव्वल

नतीजे के मुताबिक, दुनिया का सबसे अच्छा देश आयरलैंड है। भारत के लिए खुशी की बात यह है कि उसने इस सूची में रूस और चीन जैसे दिग्गज देशों को पछाड़ दिया है। रूस और चीन क्रमशः 95 और 107वें स्थान पर हैं।
पढ़ें- 10 हवाई अड्डे जहां रहती है मौत
ब्रिटेन के पॉलिसी सलाहकार साइमन एनहोल्ट ने द गुड कंट्री इंडेक्स के नाम से दुनिया के 125 देशों की सूची तैयार की है। इस सर्वे के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व बैंक, स्वयं सेवी संस्थाओं और कई दूसरे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 35 अलग-अलग प्रकार के आंकड़े और तथ्य जुटाए गए।
सर्वे में प्रेस की स्वतंत्रता, शराणार्थियों की संख्या, हथियारों की संख्या, और नोबल प्राइज जीतने वालों की संख्या जैसी सूचनाओं को आधार बनाया गया। इस सूची में भारत का 81वां स्थान है। सर्वश्रेष्ठ आयरलैंड के बाद आते हैं फिनलैंड, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, स्वीडन, यूके, नॉर्वे, डेनमार्क, बेल्जियम। इस सर्वेक्षण के हिसाब से पश्चिमी यूरोप को बेहतर स्थति में देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications