मसूद अजहर पर चीन के 'सीक्रेट वीटो' पर भारत ने यूएन पर निकाला गुस्‍सा

न्‍यूयॉर्क। भारत ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना और पठानकोट आतंकी हमले के साजिशकर्ता मौलाना मसूद अजहर को टेररिस्‍ट न घोषित करने पर यूनाइटेड नेशंस पर अपना गुस्‍सा निकाला।

maulana-masood-azhar-china-un-india

साथ ही भारत ने सख्‍त लहजे में यूनाइटेड नेशंस से कहा है कि वह आतंकवाद पर अपनी जवाबदेही तय करे। भारत ने चीन का नहीं लिया लेकिन कहा कि यूएन में सीक्रेट वीटो का प्रयोग हुआ है और यह सरासर गलत है।

गौरतलब है कि चीन ने मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने वाले भारत के प्रस्‍ताव को ब्‍लॉक कर दिया था। इसके बाद ही भारत लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करता आ रहा है।

यूएन भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि यूएन के सदस्य देशों को आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध को रोकने का कोई कारण नहीं बताया गया।

अलकायदा और आईएसआईएस प्रतिबंध समितियों की सर्वसम्मति और नाम गुप्त रखने की प्रक्रियाओं की समीक्षा की जरूरत है। इनके चलते जवाबदेही का अभाव होता है। सैयद अकबरूद्दीन यूएन सिक्‍योरिटी काउंसिल में आतंकवाद पर चर्चा के दौरान भाषण दे रहे थे।

इससे पहले भी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा था कि यूएन आंतकवाद से निपटने में चयनात्मक दृष्टिकोण अपना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+