सीरिया में अमेरिकी सेना के हवाई हमले में 42 लोगों की मौत, अधिकतर बच्चे और महिलाएं
रक्का में अमेरिकी सेना के नेतृत्व में हो रही हवाई कार्रवाई में 42 लोगों की मौत, मरने वाले अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे
रक्का। सीरिया के रक्का शहर में लंबे समय से आईएसआईएस के खिलाफ तमाम देशों ने जंग छेड़ रखी है। यहां आईएस के खिलाफ जंग की अमेरिका अगुवाई कर रहा है। अमेरिका की ओर से जारी हवाई हमले आज रक्का शहर में तकरीबन 42 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रक्कार में कुल 42 नागरिकों की अमेरिकी हवाई हमलों में मौत हुई है, जिसमें मरने वाले अधिकतर महिलाएं और बच्चें हैं।

सीरियन ऑब्जरवेटरी ने एएफपी को बताया कि इस हवाई हमलों में कम से कम 42 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 19 बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। आपको बता दें कि आईएस के खिलाफ यहां लड़ रही एसडीएफ को अमेरिकी सेना भारी समर्थन दे रही है, जिसके चलते लगातार जिहादियों पर हवाई हमले जारी हैं।
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नग्न आंखों से देखा सूर्य ग्रहण, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से संयुक्त सेना ने रक्का शहर में अपने हमलों को तेज किया है, सेना की कार्रवाई में कई लोगों की जानें गई हैं। आईएस को यहां से खदेड़ने के लिए यहां के कुर्दों के नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस यानि एसडीएफ ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। इस कार्रवाई में अभी तक सीरिया में कुल 3,30,000 लोग मारे जा चुके हैं। सीरिया में यह संघर्ष मार्च 2011 में शुरू हुआ था, यह संघर्ष सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications