तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात
मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो बुधवार को दो दिनों के दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी 16वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंग। पीएम मोदी के लिए राष्ट्रपति पुतिन की ओर से पर्सनल डिनर का आयोजन किया गया था।
क्या पीएम मोदी ने वाकई किया राष्ट्रगान का अपमान
इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को जो गिफ्ट दिया है वह भी काफी खास है और इस गिफ्ट के बारे में पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है।
दोनों देशों के बीच शिखर-सम्मेलन स्तरीय वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में कई समझौते होने की उम्मीद है, जिनमें व्यापार मुख्य केंद्र में होगा।
मोदी व रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रेमलिन में भारत व रूस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक भी करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखिए मॉस्को में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात।

बापू की डायरी का पेज
पीएम मोदी को प्रेसीडेंट पुतिन ने जो गिफ्ट्स दिए हैं वे काफी खास हैं। पुतिन की ओर से मोदी को बापू की लिखी हुई डायरी का एक पेज गिफ्ट किया है। साथ ही उन्होंने मोदी को 18वीं सदी की एक तलवार गिफ्ट की है। यह तलवार चांदी की है और पश्चिम बंगाल की है।

करेंगे क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर का भी दौरा
शाम को पीएम मोदी मॉस्को के एक्सपोसेंटर में भारतीय समुदाय के 3000 लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मॉस्को के नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर (एनसीएमसी) का गुरुवार को दौरा करेंगे।

दौरे से पहले दिया बयान
मोदी ने बयान में कहा कि सरकार के गठन के बाद मेरा रूस का उनका पहला द्विपक्षीय दौरा है। इस दौरे के नतीजों को लेकर मैं बेहद आशावादी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों से घनिष्ठ संबंधों का इतिहास साक्षी है। रूस भारत का दुनिया में सबसे मूल्यवान मित्रों में से एक है।

रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र अहम
पीएम नरेंद्र मोदी की इस पहली द्विपक्षीय रूस यात्रा के दौरान दोनो देशों के बीच रक्षा, परमाणु उर्जा और हाइड्रोकार्बन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई समझौते होना तय है। फिलहाल द्विपक्षीय व्यापार एक हज़ार करोड़ डॉलर है जिसे दोनों ही देश अगले दस सालों में तीन हज़ार करोड़ डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं।

रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम
रूस और भारत मिलकर 200 केमव-226टी हेलिकॉप्टर बनाएंगे जिसे पीएम मोदी की 'मेक इन इंडिया' अवधारणा को रक्षा क्षेत्र में पहले मज़बूत कदम की तरह देखा जा रहा है।रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक भारत का इरादा रूस से दूसरे परमाणु पंडुब्बी को लीज़ पर लेने का भी है।

रूस में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार
अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातकर्ता है और वह रूस में गैस और पर्यवेक्षण प्रोजेक्ट में ज्यादा बड़ी भागीदारी की इच्छा रखता है। रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्माताओं में से एक है और उसके पास प्राकृतिक गैस का काफी बड़ा भंडार है

आतंकवाद और आईएसआईएस केंद्र में
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन बातचीत में सीरिया की स्थिति और आतंकवाद से निपटने के बारे में भी चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications