OMG! अकेले संसद के कंप्यूटरों से 20,000 बार देखी गईं पॉर्न साइट्स
लंदन। भारत में भले ही पॉर्न साइट्स पर पहले बैन लगा हो फिर इसे खत्म कर दिया गया हो लेकिन भारत की ही तरह यूके में भी पॉर्न साइट्स को लेकर काफी हंगामा मचा रहता है। जिस तरह से भारत में अक्सर मंत्रियों के सदन के अंदर पॉर्न क्लिप्स देखने की खबरें आती रहती हैं, उसी तरह से यूके में भी सदन के अंदर मंत्रियों के पॉर्न क्लिप्स देखने की घटनाओं ने सुर्खियां बटोरी हैं।

इसका नतीजा है कि अकेले यूके की संसद के कंप्यूटरों से 20,000 बार पॉर्न साइट्स को देखा गया है। सरकारी कंप्यूटरों से लैस सांसदों के अलावा संसद के स्टाफ ने भी उन साइट्स को एक्सेस किया जिन पर पाबंदी है।
फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन के तहत यह आंकड़ें ब्रिटिश मीडिया ने पब्लिश किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2014 में पॉर्न कंटेंट वाले पेजों पर 42,000 विजिट संसद के कंप्यूटरों के जरिए हुईं। यानी एक दिन में 1,300 से ज्यादा विजिट।
सांसदों के अक्टूबर में इसके बाद 30,000 से ज्यादा बार पॉर्न कंटेंट से लैस साइट्स को विजिट किया। वर्ष 2013 में यह आंकड़ा 350,000 हिट्स तक था। विशेषज्ञों की मानें तो यह आंकड़ें वाकई चौंकाने वाले हैं।
वहीं, हाउस ऑफ कामन्स के प्रवक्ता की मानें तो वह इन डाटा पर यकीन नहीं करते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने पॉर्न साइट्स के खिलाड़ कड़ा रुख अख्तियार करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications