दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है कोरोना का संक्रमण, पिछले 100 घंटे में सामने आए 10 लाख से ज्यादा नए मरीज

नई दिल्‍ली। कोरोना का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। दुनियाभर में अबतक 14 करोड़ से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि बीते 100 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। आपको बता दें कि चीन में पहला केस जनवरी की शुरुआत में सामने आया था और मरीजों की आंकड़ा 10 लाख पहुंचने में तीन महीने का समय लगा था। लेकिन अब सिर्फ 4 दिन में ही 10 लाख नए मरीजों की पुष्टि हो गई है। कोरोना केसों की संख्या 13 करोड़ से 14 करोड़ पहुंचने में मात्र चार दिन लगे हैं। 13 जुलाई को विश्व में कोरोना की कुल संख्या 13 करोड़ थी लेकिन 17 को यह 14 करोड़ को पार कर गई है।

दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है कोरोना का संक्रमण, पिछले 100 घंटे में सामने आए 10 लाख से ज्यादा नए मरीज

अमेरिका में 36 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद प्रत्येक दिन यहां पर कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को यहां पर रिकॉर्ड 77,000 मामले सामने आए हैं। जबकि स्वीडन में महामारी की शुरुआत से अब तक 77,281 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना के 2,37,743 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 12 जुलाई को रिकॉर्ड 230,370 मामले सामने आए थे। सभी आंकड़े ये बताने के लिए काफी हैं कि हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। सबसे अधिक जिन देशों से कोरोना के मामले आ रहे हैं, वे हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका।

भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्‍या 10 लाख पार

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। लगातार दूसरी बार सिर्फ 3 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर गया है। भारत दुनिया का आठवां देश है जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। देश में संक्रमण की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है।

30 जनवरी को पहला केस आने के 109 दिन बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था। अगले 39 दिन में ही ये संख्या 5 लाख को पार कर गई है। अगले 20 दिन में पांच लाख मामले और आ गए। देश में पांच लाख से 10 लाख केस पहुंचने में 20 दिन लगे। वहीं, अमेरिका में 5 से 10 लाख केस 17 दिन में हो गए थे। ब्राजील में 20 दिन में मामले 5 लाख से 10 लाख पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+