इमरान खान बने रहेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, संसद में साबित किया बहुमत, संयुक्त विपक्ष को बड़ा झटका
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ही रहेंगे। पाकिस्तान संसद में इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर हुए वोटिंग के दौरान बहमत साबित कर दिया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ही रहेंगे। इमरान खान के राजनीतिक भविष्य पर सबसे बड़ा फैसला हो गया है और उन्होंने पाकिस्तानी संसद में विश्वासमत हासिल कर लिया है। पाकिस्तान संसद में इमरान खान ने अपना बहुमत परीक्षण के दौरान अपना बहुमत साबित कर दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में मचा बवाल शांत हो जाने की उम्मीद है। इमरान खान को बहुमत साबित करने के लिए 172 वोटों की जरूरत थी लेकिन इमरान खान के समर्थन में पाकिस्तान संसद में 178 वोट डाले गये।
Recommended Video

पाकिस्तान संसद का गणित
इमरान खान को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए संसद में 172 सांसदों का समर्थन चाहिए था। पाकिस्तान के नीचले सदन यानि लोकसभा में कुल 342 सांसद हैं जिनमें दो सांसद पद अभी खाली हैं। इमरान खान सरकार ने बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानि इमरान खान की पार्टी के पास 179 सांसद हैं जिनमें से कुछ सांसदों ने सीनेट की वोटिंग के दौरान क्रास वोटिंग किया था इसीलिए कहा जा रहा था कि नेशनल एसेंबली में भी वोटिंग के दौरान क्या उनके सांसद क्रास वोटिंग करेंगे? वहीं, इमरान खान की पार्टी का दावा है कि 175 सांसदों ने सरकार का साथ देने का वादा किया है और उनकी पार्टी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन वोटिंग के दौरान इमरान खान के समर्थन में पाकिस्तान संसद में 178 मत डाले गये हैं। यानि, इमरान खान को जितने वोटों की दरकार थी उससे 6 वोट ज्यादा मिले हैं। वहीं, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लोकसभा का चुनाव जीता था उस वक्त उनके 176 सांसद चुने गये थे मगर बहुमत परीक्षण के दौरान उनकी पार्टी को उससे भी 2 वोट ज्यादा मिले हैं।
इमरान खान सरकार का समर्थन कर रही छोटी पार्टियों ने इमरान खान का ही साथ दिया है। बहुमत परीक्षण जीतने के बाद तमाम सहयोगी पार्टियों ने पीएम इमरान खान को बधाई दी और कहा कि जनता ने एक बार फिर आपके ऊपर विश्वास जिताया है और ये वक्त जनता का उधार चुकाने का है।












Click it and Unblock the Notifications