Imran Khan Attack: इमरान खान पर गोली चलाने वाले हमलावर का खुलासा, बताया क्यों किया हमला

इमरान खान पर गोली चलाने वाले हमलावर का भी कबूलनामा आ गया है। उसने जिओ टीवी पर बताया है कि उसने इमरान खान पर गोलियां क्यों चलाईं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। यह फायरिंग पूर्व प्रधानमंत्री के कंटेनर के पास हुई। इस गोलीबारी का शिकार इमरान खान भी हो गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पैर में तीन गोलियां लगी है। इस दौरान इमरान खान के अलावा एक पीटीआई कार्यकर्ता के मरने और 9 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस बीच हमलावर का भी कबूलनामा आ गया है। उसने जिओ टीवी पर बताया है कि उसने इमरान खान पर गोलियां क्यों चलाईं।

Image- JIO NEWS

Recommended Video

    Imran Khan Attack: Pakistan के पूर्व PM इमरान पर हमले के बाद भड़के लोग | वनइंडिया हिंदी | *News
    'लोगों को गुमराह करता था इमरान खान'

    'लोगों को गुमराह करता था इमरान खान'

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला करने के दौरान कथित हमलावर को हमले पकड़ लिया गया था। हमलावर ने इमरान खान पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। हमलावर ने कहा, "इमरान खान का लोगों को गुमराह करते देखना मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। मैंने उसे मारने की पूरी कोशिश की... मैं सिर्फ इमरान खान को ही मारने की नीयत से यहां आया था। मैं किसी और को मारना नहीं चाहता था।"

    इमरान खान के हमलावर ने कहा, मेरा जमीर जाग गया

    इमरान खान के हमलावर ने कहा, मेरा जमीर जाग गया

    हमलावर ने कहा कि अचानक मेरा जमीर जाग गया। जिस दिन से इमरान खान ने लाहौर से लॉन्ग मार्च शुरू किया उसी दिन तय कर लिया कि इसे जिन्दा नहीं छोड़ना है। हमलावर ने कहा कि वह उसने इस हमले को अकेले ही अंजाम दिया है। इस हमले के पीछे उसके अलावा कोई भी शामिल नहीं है।

    हमलावर ने अकेले बनाया प्लान

    हमलावर ने अकेले बनाया प्लान

    हमलावर ने कहा कि वह घर से बाइक से इमरान खान को मारने निकला था। घटनास्थल पर पहुंचने से पहले उसने अपने मामा की दुकान में मोटरसाइकिल खड़ी की और वह पैदल ही वहां से रैली तक आया। हमलावर ने बताया कि उसके मामा की बाइक मरम्मत की दुकान है। और उसके मामा को इस बारे में कुछ भी पता नहीं है।

    पीछे से हमले को किया नाकामयाब

    बतादें कि हमलावर ने सड़क पर खड़े होकर कंटेनर की तरफ निशाने करके गोली चलाई थी। इसी कंटेनर पर इमरान खान खड़े थे। इसी दौरान गोली चलाने वाले बंदूकधारी का पीछे से एक शख्स हाथ पकड़ लेता है। इसके बाद हमलावर वहां से हाथ छुड़ाकर भागने लगता है। खबरों के मुताबिक, इस दौरान हमलावर का निशाना चूक जाता है और गोली इमरान के पैर में लगती है। लेकिन वह शख्स हमलावर को पकड़ने में कामयाब होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+