भूगोल ही नहीं, इमरान खान का गणित और सामान्य ज्ञान भी है कमजोर, भारत की आबादी 1 अरब 300 करोड़ बताया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत की आलोचना कर रहे थे, लेकिन अब खुद उनका मजाक पूरी दुनिया में बन रहा है।

इस्लामाबाद, अगस्त 02: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री किसी भी मुद्दे पर बोले, उनकी जुबान पर हमेशा भारत का जिक्र रहता है। मुद्दा अंटार्कटिका में किसी ध्रुवीय भालू के ग्लोबल वॉर्मिंग से मरने का हो, लेकिन इमरान खान उसके लिए भारत और आरएसएस को जिम्मेदार ठहरा देंगे। कुछ ऐसा ही हुआ क्रिकेट को लेकर भी, जब इमरान खान पूरे ताव के साथ भारत की आलोचना करने बैठे। बकायदा कैमरा लगा हुआ था और इमरान खान भारत के खिलाफ बोले जा रहे थे, बोले जा रहे थे। लेकिन, बड़बोलेपर में इमरान खान ऐसी गलती कर गये, कि एक बार फिर से उनकी बेवकूफी दुनिया के सामने उजागर हो गई है।

Recommended Video

    Pakistan: Imran Khan का सामान्य ज्ञान भी कमजोर, भारत की आबादी का दिया नया आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी
    भारत की आबादी 1 अरब 300 करोड़

    भारत की आबादी 1 अरब 300 करोड़

    दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री क्रिकेट में भारत के वर्चस्व को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और वो पाकिस्तान के नेशनल टीवी पर भारतीय क्रिकेट टीम की आलोचना कर रहे थे। इमरान खान कह रहे थे कि टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हार का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान इमरान खान ने कहा कि क्रिकेट में दो वर्ल्ड कप हैं। एक वन डे और एक टेस्ट क्रिकेट का। 40 से 50 लाख की आबादी वाले देश ने हिंदुस्तान को, जिसकी आबादी 1 अरब 300 करोड़ है, उसे टेस्ट चैंपियनशिप हरा दी। इमरान खान भारत की आलोचना करते करते भूल गये कि भारत की आबादी एक अरब 300 करोड़ नहीं, बल्कि सिर्फ एक एक अरब 39 करोड़ है।

    पाकिस्तानी क्रिकेट का हाल भूले

    पाकिस्तानी क्रिकेट का हाल भूले

    किसी भी खेल में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं और इमरान खान खुद क्रिकेटर रहे हैं, लिहाजा उनसे बेहतर ये बात और कौन जान सकता है। लेकिन, भारत की अंधी आलोचना ने इमरान खान के जेहन से ये बात भी निकाल दिया। तो सवाल ये भी है कि क्या इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट का हाल भूल गये हैं। भारत तो कम से कम फाइनल में जाकर हारा, पाकिस्तान को अंकतालिका में सिर्फ बांग्लादेश से ही ऊपर था। 50 ओवर क्रिकेट में भारत कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन पाकिस्तानी टीम का बुरा हाल हो गया था, ये बात भी इमरान खान भूल गये और इमरान खान ये भी भूल गये कि पाकिस्तान की आबादी 30 करोड़ से ज्यादा है।

    इमरान खान भूगोल ज्ञान

    इमरान खान भूगोल ज्ञान

    इमरान खान का सामान्य ज्ञान कितना खराब है और सोच कितनी सांप्रदायिक है, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन आईये आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भौगोलिक ज्ञान कितना कमजोर है। 2019 में इमरान खान ईरान की राजधानी तेहरान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जापान और जर्मनी को एक दूसरे का पड़ोसी और एक दूसरे का दुश्मन बता दिया। इमरान खान ने कहा था कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी और जापान के हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, लेकिन उसके कुछ सालों के बाद दोनों देशों ने बॉर्डर पर संयुक्त व्यापार करने का फैसला किया किया था। इमरान खान के इस ज्ञान की पूरी दुनिया में हंसी उड़ाई गई थी। आपको बता दें कि जापान एशिया महाद्वीप में है तो जर्मनी एक यूरोपीय देश है और दोनों देशों का बॉर्डर बिल्कुल नहीं मिलता है।

    'पाकिस्तान का पड़ोसी नहीं चीन'

    जर्मनी और जापान को जापान को पड़ोसी देश बताने वाले इमरान खान ने चीन को पाकिस्तान का पड़ोसी देश मानने से इनकार कर दिया था। एक अमेरिकी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान जब इमरान खान से चीन के उइगर मुस्लिमों पर होने वाले अत्याचार को लेकर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि चीन और पाकिस्तान की सीमा नहीं लगती है। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान इमरान खान भारत के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे थे और जब एंकर ने उनसे पूछा कि आप चीन पर क्या इसलिए नहीं बोलते हैं, क्योंकि आपको चीन से पैसा मिलता है, तो इमरान खान ने कहा कि मैं उन्हीं देशों पर बोलता हूं, जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है और चीन-पाकिस्तान की सीमा नहीं मिलती है। इमरान खान के इस भौगोलिक ज्ञान की पाकिस्तान में भी काफी आलोचना की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+