पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट में बोले इमरान खान, 'मुझे अगवा किया गया, लाठियों से पीटा गया'
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि उन्हें अगव किया और लाठियों से मारा गया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद चल रहे थे। जिन्हें गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिहा करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का आदेश दिया था। जिसके बाद उन्हें रिहा करके पुलिस लाइन भेजा गया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इमरान खान को अरेस्ट किए जाने के बाद उनकी राजनीतिक दल पीटीाई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस केस की गुरुवार की सुनवाई के दौरान जब सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तो पाक के पूर्व पीएम इमरान खान ने अपना दर्द बयां किया।
लाठियों और डंडों से पिटाई की
इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि उनको इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से अगवा किया गया और पुलिस ने इसके बाद उनकी लाठियों और डंडों से पिटाई की।
इमरान खान की पार्टी ने की थी ये अपील
बता दें इमरान के राजनीतिक दल ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग करने की अपील सर्वोच्च न्यायालय में की थी। पीटीआई ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को अपनी इस याचिका में चुनौती दी थी और दावा किया था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी संविधान के अनुच्छेद 10ए के खिलाफ है।
गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में पेश हुए थे।
सर्वोच्च न्यायालय की पीठ के सामने पेश हुए थे इमरान खान
सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ, जिसमें पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल, न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मजहर और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह शामिल थे, उन्होंने इमरान खान को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।
इमरान खान ने दुखी मन से बोली ये बात
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश किए जाने के पर 70 साल के इमरान खान ने कहा मुझे हाई कोर्ट से अगवा किया गया था और लाठियों से भी पीटा गया। ऐसा किसी बड़े अपराधी के साथ भी नहीं किया जाता है। इमरान खान ने दुखी मन से कहा मैं कुछ नहीं जानता, मुझे अभी भी नहीं पता कि क्या हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications