इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर हमला, अगवा करने की कोशिश, पाकिस्तान को बताया जहरीला देश
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसके बाद उन्होंने अपने पुर्व पति पर निशाना साधते हुए पूछा है, कि क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है?
इस्लामाबाद, जनवरी 03: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने आरोप लगाया है कि, रविवार रात उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ है और उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई है। रेहम खान ने कहा है कि, अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की है और उनकी कार का काफी देर तक पीछा किया है, जिसके बाद रेहम खान ने इमरान खान सरकार और पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है और पाकिस्तान को ठगों और लुटेरों का देश बताया है।
Recommended Video

रेहम खान पर जानलेवा हमला
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने आरोप लगाया है कि, वह जिस वाहन से यात्रा कर रही थीं, उस पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है।हमले को लेकर अपने पूर्व पति पर निशाना साधते हुए रेहम खान ने कहा कि, इमरान खान के शासन में पाकिस्तान कायरों, ठगों और लालची लोगों का देश बन गया है। रेहम खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ''"मेरे भतीजे की शादी से वापस जाते समय मेरी कार पर फायरिंग की गई है और बाइक सवाल दो लोगों ने बंदूक की नोक पर मेरी कार को रोकने की कोशिश की और गोलियां चलाईं।'' उन्हों लिखा है कि, ''मैंने अभी अभी अपनी गाड़ी बदली है, मेरे पीएस और ड्राइवर मेरे साथ थे, ये हम इमरान खान का नया पाकिस्तान? कायरों, ठगों और लालची लोगों के देश पाकिस्तान में आपका स्वागत है!"

बुरी तरह डरी हैं रेहम खान
अगवा करने की कोशिश के बाद इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान बुरी तरह से डरी हुई हैं और उन्होंने कहा कि, इस घटना से वो काफी टेंशन में हैं और वो काफी गुस्से में हैं। हालांकि, फायरिंग होने के बाद भी वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें अपने पूर्व पति की शासन व्यवस्था को कायरना कहा है। रेहम खान ने दूसरे ट्वीट में कहा कि, ''मैं एक आम पाकस्तानी हूं और एक आम पाकिस्तानी की तरह ही पाकिस्तान में जीना और मरना चाहती हूं, चाहे मेरे ऊपर कायरों की तरह हमला किया जाए या बीच सड़क पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी जाएं।'' रेहम खान अपने पूर्व पति पर जमकर बरसी हैं और कहा कि, 'इस तथाकथित सरकार को इस हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मैं अपने देश के लिए गोली खाने के लिए भी तैयार हूं'।
इमरान और रेहम खान में हो चुका है तलाक
इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने से पहले ही रेहम खान को तलाक दे दिया था और पाकिस्तानी पत्रकार बताते हैं कि, बुशरा बीवी के कहने पर इमरान खान ने रेहम खान को तलाक दिया था और बुशरा बीवी से शादी की थी, क्योंकि बुशरा बीवी एक तांत्रिक हैं और उन्होंने कहा था कि, अगर वो रेहम को तलाक देकर उनसे शादी करते हैं, तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे। जिसके बाद इमरान खान ने रेहम खान को तलाक दे दिया था। वहीं, रेहम खान अकसर अपने पूर्व पति इमरान खान की आलोचना करती रहती हैं, चाहे वो इमरान खान के बेतुके बयान हों या फिर पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति, वो इमरान खान को आड़े हाथों लेती रहती हैं।
इमरान खान की आलोचना
जब इमरान खान ने बच्चियों के साथ होने वाले रेप को लेकर कपड़ों और फिल्मों को जिम्मेदार ठहराया था, उस वक्त भी रेहम खान ने इमरान खान की जमकर आलोटनचला की थी, और रेहम खान ने कहा था कि, इमरान खान एक ढोंगी इंसान है और कहा था कि, इमरान खान 'रेप पर हमेशा माफी मांगने वाला इंसान है'। आपको बता दें कि, सिर्फ रेहम खान ही नहीं, बल्कि इमरान खान की एक और पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ भी कई बार इमरान खान को ढोंगी और झूठ बोलने वाला इंसान बोल चुकी हैं और वो कई बार कुरान का हवाला देकर इमरान खान को कोस चुकी हैं। इससे पहले जब पाकिस्तान के पेशावर में बच्चों पर हमला हुआ था, उस वक्त भी रेहम खान ने कहा था कि, इमरान खान को शादियां करने से फुर्सत कहां है, कि वो देश संभाले।












Click it and Unblock the Notifications