जम्मू-कश्मीर के नेताओं से पीएम मोदी मिले तो इमरान खान के पेट में हुआ दर्द, लगाए अनर्गल आरोप
इमरान खान ने कहा कि अगर भारत में बीजेपी की जगह किसी और पार्टी की सरकार होती तो पाकिस्तान के लिए बातचीत करना आसान होता।
इस्लामाबाद, जून 26: जम्मू-कश्मीर के नेताओं से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या मुलाकात की, वैसे ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पेट में दर्द शुरू गया। इमरान खान ने भारत पर अनर्गल आरोपों की बरसात कर दी। अमेरिकन अखबार को दिए गये इंटरव्यू के दौरान मुस्लिम मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से हिंदू-मुस्लिम करना शुरू कर दिया और कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन भारत ऐसा होने नहीं दे रहा है।

इमरान खान के अनर्गल आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'जब मैं पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बना था तब मैंने सबसे पहले भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश शुरू की। इसके लिए मैंने पीएम मोदी से संपर्क भी किया था, ताकि सभ्य संबंध बनाया जा सके, हमने कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।' पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि 'अगर भारत में कोई और सरकार होती तो हम बातचीत के जरिए अपने मुद्दे सुलझा लेते।' असल में इमरान खान के पेट में दर्द इसलिए हो रहा है, क्योंकि पाकिस्तान भारत से बात करने की लाख कोशिश कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने अपना स्टैंड साफ कर रखा है कि जब तक सीमा पार से आतंकी हरकतों को पाकिस्तान बंद नहीं करेगा, तबतक पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं की जाएगी। इसीलिए पाकिस्तान इस बार भारत से बातचीत करने के लिए छटपटा रहा है। जबकि इससे पहले भारत ने जब जब पाकिस्तान से बात करने की कोशिश की थी, पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया था।

अमेरिका-चीन में फंसा पाकिस्तान?
इमरान खान ने इंटरव्यू के दौरान चीन और अमेरिका के बीच किसी एक देश को चुनने के सवाल पर कहा कि 'मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर अमेरिका और चीन एक दूसरे के विरोधी क्यों हैं? और हमें किसी एक को चुनने की जरूरत क्यों है।' इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और चीन, दोनों देशों से अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहता है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने रहा कि 'अमेरिका भारत को चीन के सामने एक सुरक्षा कवच के तौर पर देख रहा है, जबकि मेरा मानना है कि ये भारत के लिए हानिकारक होगा।' उन्होंने कहा कि 'चीन के साथ भारत का व्यापार, भारत और चीन दोनों के लिए लाभकारी है। लेकिन पाकिस्तान इस पूरे घटनाक्रम को चिंता के साथ देख रहा है।'

तालिबान पर इमरान खान
इमरान खान ने उन आरोपों से किनारा करने की कोशिश की, जिसमें पाकिस्तान को तालिबान का मुखिया बताया जाता है। इमरान खान ने कहा कि जैसे ही अफगानिस्तान से अमेरिका की सेना बाहर जाती है, ठीक वैसे ही तालिबान, पाकिस्तान के लिए एक मुसीबत बन जाएगा। इमरान खान ने तालिबान और पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं है, इस बात को बताने के लिए उन्होंने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बोर्डर फैंसिग बनाने की बात की। लेकिन, इमरान खान ने ये नहीं बताया कि बॉर्डर पार से तालिबान नहीं, बल्कि दूसरे आतंकी संगठन पाकिस्तान को निशाना बना रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान ने पाल-पोसकर बड़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications