Imran khan Net Worth: जानें इमरान खान के पास कितनी संपत्ति है, 600 एकड़ जमीन,चॉपर और कई हवेलियों के मालिक

Imran Khan Net Worth: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद लोग उनके शुरुआती जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन और संपत्ति के बारे में सर्च कर रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इमरान खान की संपत्ति कितनी है

Imran Khan Net Worth

Imran Khan Net Worth: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की गिरफ्तारी के बाद से देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान खान के समर्थक और भी अधिक उग्र हो रहे हैं। इस हिंसक प्रदर्शन में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश भर में इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है। चलिए इन सब के बीच हमलोग जानने की कोशिश करते हैं कि इमरान खान की संपत्ति कितनी है। उनके पास कितनी जमीन और हवेलियां हैं।

इमरान खान की नेटवर्थ 410 करोड़ रुपये (Imran Khan Net Worth)
बता दें कि इमरान खान की गिनती पाकिस्तान में सबसे अमीर राजनेताओं में होती है। वह बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं। 16 मार्च, 2023 के आंकडों के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 410 करोड़ रुपये थी। इतना ही नहीं इमरान खान राजनेता होने के साथ-साथ बिजनेस माइंडेड भी हैं। उन्होंने कई कारोबार में निवेश कर रखा है।

600 एकड़ जमीन, चॉपर और कई हवेलियों के मालिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान के पास करीब 600 एकड़ की कृषि और गैर-कृषि जमीन है। इसके अलावा इमरान खान के पास 6 हवेलियां भी हैं। इसके अलावा लाहौर के जमन पार्क में उनका एक घर है। इतना ही नहीं इमरान खान के पास एक चॉपर भी है। इमरान खान बकरे पालने के भी शौकीन हैं। उनके पास 2 लाख रुपये के चार बकरे भी हैं।

इमरान खान का जन्म और शुरुआती जीवन (Imran khan Family)
इमरान खान का जन्म 25 नवंबर 1952 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। इनके पिता का नाम इकारमुल्लाह खान नियाजी और इनकी माता का नाम शौकत खानम था। इमरान खान के पिता एक सिविल इंजीनियर थे जो एक समृद्ध परिवार से ताल्लुकात रखते थे। इमरान खान चार बहनों के बीच बीच इकलौते भाई थे।

इमरान खान का परिवार एवं शिक्षा ( Imran Khan Education and Family)
इमरान खान अपनी शिक्षा लाहोर एचिसन कॉलेज और इंग्लैंड के रॉयल ग्रामर स्कूल से प्राप्त की यही से इन्हें क्रिकेट में प्रक्षिक्षण भी प्राप्त हुआ। आगे की पढाई के लिए इन्होने 1972 में इंग्लैंड ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इन्होने दर्शनशास्त्र , अर्थशास्त्र और राजनीति का ज्ञान प्राप्त किया और 1975 में स्नातक की डिग्री अर्जित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+