'PAK की पूरी दुनिया में बेइज्जती' भारत आए बिलावल पर बरसे इमरान, खोल दिया पूरा चिट्ठा
एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत आए बिलावल भुट्टो की जमकर खिंचाई हो रही है। उनके खुद के देश में विपक्ष दल ने बिलावल के विदेश दौरे का चिट्ठा खोल कर रख दिया।

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) की जमकर खिंचाई की। इमरान ने शहबाज सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज कल पाकिस्तान सरकार के मंत्रियों को किसी के कुछ पूछने की जरूरत नहीं। वे देश का पैसा अपने मन से खर्च करते हैं और बिना किसी सलाह के जहां मन में आता है वहां चले जाता है। इमरान खान ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर कहा के पाकिस्तान की आज दुनिया के सभी मुल्कों में बेइज्जती हो रही है।
शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इस बैठक में शामिल होने भारत आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की उनके देश में विपक्ष जमकर खबर ले रहा है।
पाकिस्तान के न्यूज प्लेटफार्म डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर कहा कि इससे पाक को कोई लाभ होने वाला नहीं है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने तो बिलावल के इस दौरे को पाकिस्तान के सम्मान को ठेस पहुंचाने से जोड़ा है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मारे गये खालिस्तानी आतंकी के बेटों को नहीं मिला वीजा, लावारिश की तरह दफनाया जाएगा भारत का गद्दार
इमरान खान ने बिलावल के विदेश दौरे को पाकिस्तान की फिजूलखर्जी बताया। उन्होंने कहा, "दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है। हम सवाल पूछते हैं, बिलावल, आप पूरी दुनिया घूम रहे हैं, लेकिन पहले ये बताएं कि जाने से पहले, क्या आप किसी से पूछते हैं कि आप देश का पैसा एक यात्रा पर खर्च कर रहे हैं, तो इससे इससे किया फायदा या नुकसान होगा?"
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के लिए वर्तमान में ब्रिटेन में हैं, जबकि विदेश मंत्री बिलावल ने गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए।
इमरान खान ने लाहौर में पीटीआई की एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को निशाने पर लिया। पीटीआई चीफ ने ऐसे वक्त में सत्ता में शामिल दलों के नेताओं पर हमला बोला जब देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर है और पीएम शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी विदेश दौरे पर हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: इमरान खान की पैगंबर से तुलना करने पर पाकिस्तान में हैवानियत, भीड़ ने पीट-पीटकर मौलाना को मारा












Click it and Unblock the Notifications