इमरान खान को नहीं है General Knowledge की समझ! आकाशवाणी को बताया पाकिस्तानी
इमरान खान ने कार्यक्रम में नवाज शरीफ परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने किसी बात का जिक्र करते हुए आकाशवाणी को पाकिस्तानी बता दिया। वे अब ट्रोल हो रहे हैं।
इस्लामाबाद, 16 जुलाई : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (imran khan got trolled)क्या कहते हैं, उन्हें भी शायद समझ में नहीं आती होगी। शायद वे कुछ भी कहने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। हम यह इसलिए कह रहे हैं, उन्होंने एक रैली में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) को पाकिस्तानी रेडियो कह दिया। हालांकि, उन्होंने बाद में इसे तुरंत सुधार कर लिया। वे अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना
इमरान खान ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, एक विरोधी वोट हासिल करने के बाद संसद में जाता है और फिर पैसों के लालच में अपना जनादेश बदल देता है।
आकाशवाणी को पाकिस्तानी बता दिया
इमरान खान पंजाब के झांग जिले के अथारा हजारी में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रोल हो गए जहां उन्होंने भारत के रेडियो आकाशवाणी को 'पाकिस्तानी रेडियो आकाशवाणी' बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इसे सही करते हुए 'इंडियन रेडियो AIR' कहा। बता दें कि, भारतीय आकाशवाणी की स्थापना 1936 में हुई और पाकिस्तान 1947 में वजूद में आया था। इस वजह से इमरान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

नवाज शरीफ पर साधा निशाना
इमरान खान ने इस कार्यक्रम में नवाज शरीफ परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ ने सरकार के पैसों से अपनी संपत्ति खड़ी की है।

शहबाज शरीफ सरकार पर लगा रहे आरोप
बता दें कि, इमरान खान जब से प्रधानमंत्री पद से हटाए गए है, तब से लेकर अब तक वे सिर्फ शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते नजर आते हैं। उनका आरोप है कि, अमेरिका के इशारे पर उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया था। उन्होंने कहा था कि, उनके पास ऐसे वीडियो मौजूद है जो बाहर आ जाए तो सबकी पोल खुल जाएगी, लेकिन वे देशहित के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications