'ये लंदन प्लान का है हिस्सा, अब मेरी बुशरा बीबी को करेंगे गिरफ्तार'... इमरान खान का सेना और शहबाज पर आरोप
Imran Khan News: इमरान खान को पिछले हफ्ते इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जब वो पेशी के लिए गये हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा किया गया।

Pakistan News: पाकिस्तान में राजनीतिक कलह और आर्थिक संकट जारी है। इमरान खान लगातार सेना और शहबाज शरीफ के सामने डटे हुए हैं और जैसा कि उन्होंने एक बार कहा था, कि अगर उन्हें जेल भेजा गया, तो वो 'और खतरनाक' हो जाएंगे, वो बिल्कुल वैसा ही हो गये हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने सोमवार को शहबाज शरीफ सरकार की 'लंदन योजना' के बारे में खुलासा किया है, जिसका मकसद उनकी पार्टी पीटीआई को गैरकानूनी संगठन घोषित करना था।
इमरान खान ने कहा है, कि उनकी पार्टी को गैर कानूनी घोषित करने के साथ साथ लंदन में प्लान बनाया गया, कि वो मेरी पत्नी बुशरा बेगम को भी जेल में डालते थे और इसके लिए राजद्रोह कानून का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इमरान खान ने कहा है, कि लंदन प्लान में उन्हें 10 सालों तक जेल में रखने का प्लान बनाया गया है।
So now the complete London plan is out. Using pretext of violence while I was inside the jail, they have assumed the role of judge, jury and executioner. The Plan now is to humiliate me by putting Bushra begum in jail, and using some sedition law to keep me inside for next ten…
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) May 14, 2023
इमरान ने बताया, क्या है लंदन प्लान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो पिछले हफ्ते करीब 48 घंटों तक के लिए जेल में रहे थे और इस दौरान पूरा देश जल रहा था, उन्होंने कहा, कि "तो अब लंदन प्लान खुलकर सामने आ गया है। जब मैं जेल में था, तब हिंसा के बहाने उन्होंने न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद की भूमिका अपनाई। अब उनकी योजना बुशरा बेगम को जेल में डालकर और कुछ का इस्तेमाल करके मुझे अपमानित करने की है।"
इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा, कि राजद्रोह का कानून मुझे अगले दस साल तक अंदर रखने के लिए है।
आपको बता दें, कि इमरान खान के 'लंदन प्लान' से इशारा नवाज शरीफ से था। आपको बता दें, कि पिछले दिनों जब शहबाज शरीफ लंदन में किंग चार्ल्स की ताजपोशी में गये थे, तो उस समय उन्होंने अपने बड़े भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ से मुलाकात की थी।
इस दौरान नवाज शरीफ के कहने पर शहबाज शरीफ एक दिन और लंदन में रूके थे और इमरान खान का आरोप है, कि उसी दौरान उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बेगम को गिरफ्तार करने की प्लानिंग तैयार की गई थी। इमरान खान ने कहा, कि "फिर पीटीआई नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और जो भी नेता बाहर थे, उनपर क्रैकडाउन शुरू हुआ।"
इसके साथ ही इमरान खान ने अपनी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की आशंका जताई है और उन्होंने इसकी तुलना तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान, अब बांग्लादेश में अवामी लीग के प्रतिबंध से की है।
Recommended Video

उन्होंने ट्वीट किया, "और आखिरकार वे पाकिस्तान की सबसे बड़ी और एकमात्र संघीय पार्टी पर प्रतिबंध लगा देंगे। (जैसा कि उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाया था)।"
बांग्लादेश का जिक्र कर इमरान खान ने एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना को दर्द का इंजेक्शन लगाया है, जिसमें पाकिस्तान की सेना बुरी तरह से हारी थी और उसके 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के सामने सरेंडर कर दिया था।
पूर्व पीएम ने आगे आरोप लगाया, कि पीटीआई कार्यकर्ताओं के घरों को तोड़ा जा रहा है और बेशर्मी से पुलिस घरों की महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है।
वहीं, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने "पूरे पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान और मनमाने ढंग से दर्ज किए गए मामलों की रिपोर्ट" को लेकर गहरी चिंता जताई है। एचआरसीपी ने एक ट्वीट में कहा है, कि "हिंसा का सहारा लेने वालों और अहिंसक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा अंतर किया जाना चाहिए।" ट्वीट में आगे कहा गया, कि उनकी पार्टी से संबद्धता के लिए किसी को दंडित नहीं किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications