Imran Khan: बुलेटप्रूफ बाल्टी पहनकर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, पाकिस्तानियों की Z प्लस सुरक्षा का वीडियो देखिए
इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में 130 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गये हैं। जिनमें आतंकवादी धाराओं के तहत भी मुकदमे हैं। उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Imran Khan Bulletproof Balti: पाकिस्तान के नेता अपनी नौटंकियों के लिए कुख्यात रहे हैं और अब इमरान खान की एक नई नौटंकी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जहां वो बुलेटप्रूफ बाल्टी पहनकर कोर्ट से निकल रहे हैं। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों की Z प्लस सुरक्षा भी बता रहे हैं। ये वीडियो उस वक्त का है, जब इमरान खान मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। कोर्ट में पेशी के दौरान पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इमरान खान को बचाने के लिए सुरक्षा का नया जुगाड़ निकाला है और उन्हें बुलटेप्रूफ बाल्टी पहनाकर कोर्ट रूम से बाहर निकाला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इमरान खान की बुलेट प्रूफ बाल्टी
लाहौर कोर्ट से बाहर आने के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को अपने पूरे सिर को एक काली बाल्टी-बुलेटप्रूफ हेलमेट की तरह ढंके हुए देखा गया है। उनकी पार्टी ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर रिया है, जिसमें इमरान खान को कमांडो से घिरे काले बुलेट-प्रूफ ढालों से घिरे होकर, लाहौर स्थित आतंकवाद-रोधी अदालत की ओर जाते देखा जा सकता है। इमरान खान ने दावा किया है, कि उनके खिलाफ एक और हत्या की कोशिश हो सकती है। आपको बता दें, कि पिछले साल नवंबर महीने में वजीराबाद में एक रैली में इमरान खान एक जानलेवा हमले की चपेट में आ गए थे। उनके पैरों में तीन गोलियां लगी थीं और वो बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और इमरान खान का मजाक भी सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा है, कि इमरान खान "साउथ इंडियन बकेट बिरयानी" खाकर कंटेनर अपने साथ ले जा रहे हैं, जबकि दूसरे ने उन्हें "द बकेट मैन" कहा है। आपको बता दें, लाहौर एंटी-टेरेरिज्म कोर्ट में उनकी पेशी अनिवार्य थी, जहां उन्हें तीन मामलों में जमानत दी गई है।
तीन मामलों में इमरान को जमानत
इमरान खान, जिन्हें पिछले साल अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटा दिया गया था, वो कड़ी सुरक्षा के बीच बाल्टी पहनकर अदालत पहुंचे थे। इमरान खान इसी शर्त पर कोर्ट में पेश हुए थे, कि उन्हें जमानत दी जाएगी और कोर्ट ने इमरान खान से वादा किया था, कि अगर वो पेशी के लिए कोर्ट आते हैं, तो उन्हें जमानत की जाएगी और कोर्ट ने अपना वादा निभाया है। पाकिस्तान के अलावा शायद ही दुनिया का कोई लोकतांत्रिक देश होगा, जहां एक अदालत, किसी आरोपी की शर्तों को स्वीकार कर उसे पेशी के लिए बुलाती है। लाहौर आतंकवाद रोधी कोर्ट ने इमरान खान को तीन मामलों में राहत दी ही। इमरान खान, जिले शाह हत्याकांड, आगजनी और राज्य के मामलों में हस्तक्षेप सहित तीन मामलों में जमानत लेने के लिए अदालत में पेश हुए थे। ये मामले पीटीआई प्रमुख के खिलाफ लाहौर के रेस कोर्स पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी, सहायता और उकसाने वाले प्रावधानों के तहत दर्ज किए गए थे।
Recommended Video

टाइम मैगजीन पर इमरान खान
इस बीच अमेरिका की मशहूर पत्रिका टाइम मैगजीन पर इमरान खान की तस्वीर छापी गई है, जिसे भुनाने की भरपूर कोशिश में इमरान खान लगे हुए हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने गैगजीन के आने के बाद कहा है, कि सत्ता को सेना के बजाय राजनीतिक संस्थानों में निहित करने के लिए एक नए सामाजिक समझौते की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री ने टाइम पत्रिका के साथ एक विशेष इंटरव्यू में कहा सेना पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इमरान खान, टाइम पत्रिका के मई महीने के अंक में नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने विस्फोटक इंटरव्यू दिए हैं। माना जा रहा है, इमरान खान के इंटरव्यू के बाद पाकिस्तान में बवाल मच सकता है। टाइम मैगज़ीन ने अपने कवर का पहला लुक अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। ट्वीट में कहा गया है, कि "इमरान खान को सरकार से बेदखल कर दिया गया है और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई है, लेकिन वह पाकिस्तान में सबसे लोकप्रिय राजनेता बने हुए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications