इमरान खान अब नहीं रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, कैबिनेट सेक्रेटरी ने जारी किया नोट
इस्लामाबाद, अप्रैल 03। पाकिस्तान में आया सियासी संकट अब धीरे-धीरे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नए आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, इमरान खान पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं हैं, क्योंकि वहां के राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है और अब पाकिस्तान में फिर से चुनाव होंगे। नेशनल असेंबली को भंग कराने की मांग इमरान खान की ओर से की गई थी, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

आधिकारिक बयान में क्या कहा गया है?
पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "पाकिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से नेशनल असेंबली को भंग करने का ऐलान कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप संसदीय मामलों के मंत्रालय, पाकिस्तान के इस्लामी गणराज्य के संविधान के अनुच्छेद 48(1) और अनुच्छेद 58(1) के अनुसार, इमरान अहमद खान नियाज़ी का तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यकाल समाप्त कर दिया गया है।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी द्वारा इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। पाकिस्तान कैबिनेट सचिव ने नोट जारी किया है कि इमरान अहमद खान नियाज़ी अब पाकिस्तान के पीएम नहीं हैं। कैबिनेट सचिव के नोट से यह स्पष्ट हो जाता है कि इमरान खान अब प्रधानमंत्री नहीं हैं और सरकार देश की ब्यूरोक्रेसी से चलेगी। इसके अलावा नेशनल असेंबली भंग होने के संबंध में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के सभी आदेश और कार्य अदालत के आदेश के अधीन होंगे और नेशनल असेंबली भंग होने के बाद देश में अब फिर से चुनाव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications