तबाही की ओर बढ़ रहा इरमा तूफान से अब तक 13 की मौत, खाली कराया गया फ्लोरिडा
वॉशिंगटन। कैरेबियन द्वीप एंटीगुआ से करीब 281 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा इरमा तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा में प्रवेश कर रहा है। इरमा तूफान को सदी का सबसे भयानाक तूफान माना जा रहा है। इस तूफान ने कैरिबियाई द्वीप सेंट मार्टिन द्वीप के 95 प्रतिशत हिस्से को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। अब तक इस तूफान ने 13 लोगों की जान ले ली है और हजारों को बेघर कर दिया है।

इस सप्ताह जब अटलांटिंक में इरमा तूफान शुरू हुआ तब इसकी रफ्तार 185mph थी, जिसकी रफ्तार अब बढ़ती ही जारी रही है। इरमा ने पिछले दो दिनों में 5 अलग-अलग प्रकार के तूफान बनाए हैं, जो किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। गुरूवार से ही फ्लोरिडा में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इरमा दक्षिणी फ्लोरिडा में एक खतरनाक रूप लेने जा रहा है। इस तूफान से कई क्षेत्रों के उथल-पूथल होने की संभावना है और अधिकतर राज्यों की जिंदगी खतरे में दिख रही है। इरमा तूफान फ्लोरिडा तट के पास शनिवार या रविवार तक पहुंचने की उम्मीद है
फिलहाल सभी की निगाहें दक्षिणी फ्लोरिडा पर टिकी है जो हर घंटे खतरनाक होता जा रहा है। इरमा तूफान से करीब 5 से 10 फीट तूफानी लहर की भविष्याणी की गई है। इरमा से न सिर्फ फ्लोरिडा पर बल्कि जॉर्जिया के कई हिस्सों में तबाही की संभावना है। वहीं, दक्षिणी और उत्तरी कैरोलिना में इस तूफान का प्रभाव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications