नासा: सूरज के लिए पहली फ्लाइट उड़ने को तैयार, कई सवालों के जवाब ढूंढेगा मिशन पार्कर सोलर प्रोब, Watch Video
वॉशिंगटन। आखिरकार नासा अपने उस मिशन तक पहुंचने वाला है, जिसका पूरी दुनिया को लंबे समय से इंतजार था। सूरज की तरफ पहले यान के लिए नासा के पार्कर सोलर प्रोब मिशन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस मिशन की लॉन्चिंग इसी साल 31 जुलाई को होगी। इस मिशन के लिए अमेरिका फलोरिडा से स्पेसक्राफ्ट ने उड़ान भरी है, जहां उसकी टेस्टिंग की जाएगी। नासा का पार्कर सोलर प्रोब पहला मिशन है, जो सूर्य की तरफ रवाना होने के लिए बिल्कुल तैयार है। नासा का यह मिशन पूरी दुनिया के लिए बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई अनसुलझे सवालों का जवाब मिलेगा।

कई सवालों के मिलेंगे जवाब
यह मिशन सौर ऊर्जा के पीछे मौलिक विज्ञान का खुलासा करेगा, सूर्य से निरंतर बहने वाली उस मटेरियल के बारे में पता लगाएगा जो ग्रहों के वायुमंडल को आकार देता है और पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष मौसम को प्रभावित करता है। पार्कर सोलर प्रोब अपने इस मिशन को लॉन्च करने के बाद ही यह सौर वातावरण की कक्षा कोरोना में पहुंच जाएगा, जो सतह के करीब गई किसी भी मानव निर्मित वस्तु तक पहुंचेगा।

बड़े स्तर पर चलेगी टेस्टिंग
उसके बाद अगले कुछ महीनों तक स्पेसक्राफ्ट की बड़े स्तर पर टेस्टिंग होगी। जिसमें स्पेसक्राफ्ट में सबसे महत्वपूर्ण एलिमेंट्स में से एक ईंधन को भरा जाएगा और उसके बाद थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम (टीपीएस) या उष्मा कवच को स्थापित किया जाएगा। टीपीएस एक ऐसी सफलता की तकनीक है जो पार्कर सोलर प्रोब को सूर्य के कोरोना में तापमान से बचाने में मदद करेगा, जो हमारे तारों से सिर्फ 9.8 किमी दूर होगा।
नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से होगा लॉन्च
पार्कर सोलर प्रोब को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इस सात साल के मिशन के दौरान पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के बाहरी वातावरण और दशकों पुराने फिजिक्स और स्टार से जुड़े उन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications